फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon and Sushant Singh Rajput will see again in Nitesh Tiwari upcoming film

कृति और सुशांत फिर दिखेंगे साथ, इस बड़े डायरेक्टर की फिल्म में आएंगे नजर

Wed, 04 Jul 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon and Sushant Singh Rajput will see again in Nitesh Tiwari upcoming film
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन के पास इस समय कई फिल्मों की भरमार है। इन दिनों वह लदंन में अपनी अपकमिंग कॉमेडी और मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस बीच खबर आई है कि कृति ने एक और फिल्म साइन करने का फैसला किया है। जिसमें वह एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ परदे पर नजर आएंगी। 
विज्ञापन


जी हां अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर की मानें तो इन दिनों फिल्म 'बरेली की बर्फी' के डायरेक्टर नितेश तिवारी अपनी अपकमिंग स्टूडेंट ड्रामा फिल्म के लिए नई स्टार कास्ट तलाश रहे हैं। इसके लिए नितेश ने कृति से बात की है। नितेश ने बताया कि 'बरेली की बर्फी' के दौरान वह कृति की एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने कृति को कास्ट करने का फैसला किया।
विज्ञापन


अगर सब कुछ सही रहता है तो सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन दूसरी बार किसी फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों पिछले साल आई फिल्म 'राब्ता' में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को नहीं जीत सकी। अब देखना होगा कि एक बार फिर से यह जोड़ी कितना कमाल कर पाती है। आपको बता दें कि पिछले साल आई कृति सेनन की फिल्म 'बरेली की बर्फी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में कृति सेनन के अलावा अयुष्मान खुराना और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed