फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon Adipurush actress searching for a new house in Mumbai as she needs bigger space

Kriti Sanon: मुंबई में नया आशियाना तलाश रही हैं कृति सेनन! जानें इसके पीछे अभिनेत्री की वजह

Mon, 10 Jul 2023 06:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2023 06:39 PM IST
सार

एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कृति सेनन इस समय मुंबई में एक नए घर की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon Adipurush actress searching for a new house in Mumbai as she needs bigger space
थाई हाई स्लिट ड्रेस में कृति सेनन - फोटो : instagram

विस्तार

बॉलीवुड की लंबी हाइट की हसीना कृति सेनन पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर देशभर में हुए बवाल के कारण सुर्खियों में थीं। इसके बाद अभी हाल ही में अभिनेत्री ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला है, जिसको लेकर भी खूब चर्चा हुई। कृति सेनन को लेकर अब एक नई खबर सामने आ रही है, जिसकी वजह से अभिनेत्री एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है कि कृति सेनन मुंबई में नए घर की तलाश कर रही हैं। 

विज्ञापन

Kriti Sanon Adipurush actress searching for a new house in Mumbai as she needs bigger space
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने साल 2021 में अंधेरी स्थित अमिताभ बच्चन का डुप्लेक्स किराए पर लिया था। यह फ्लैट लोखंडवाला रोड पर अल्टांटिस बिल्डिंग की 27वीं और 28वीं मंजिल पर स्थित है। अब, एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कृति सेनन इस समय मुंबई में एक नए घर की तलाश कर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री को अब ज्यादा जगह की आवश्यकता है। इसी वजह से कथित तौर पर उन्हें बांद्रा में कुछ प्रॉपर्टीज देखी हैं। हालांकि, अभी वह मुंबई के अन्य पौश इलाकों में भी सर्च कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon Adipurush actress searching for a new house in Mumbai as she needs bigger space
कृति सेनन, काजोल - फोटो : social media

कृति सेनन ने हाल ही में अपने पहले प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'दो पत्ती' की घोषणा की थी। इस फिल्म के जरिए कृति सेनन, काजोल के साथ एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा था कि 'दो पत्ती' एक ऐसी कहानी है जो न केवल भारत में निहित है, बल्कि उस रोमांच का भी वादा करती है, जिसका आनंद पूरी दुनिया में फैले मनोरंजन के शौकीन लोग ले सकते हैं।
Ranbir Kapoor: एनिमल की रैप-अप पार्टी में 'बन ठन चली बोलो' पर जमकर थिरके रणबीर, अभिनेता का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Kriti Sanon Adipurush actress searching for a new house in Mumbai as she needs bigger space
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म, 'आदिपुरुष' में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों से काफी आलोचना मिल रही है। यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक लुभाने में भी नाकाम रही है। इसके बाद, अभिनेत्री के पास 'द क्रू' है, जिसमें करीना कपूर खान और तब्बू भी हैं। इसके साथ ही कृति सेनन के पास टाइगर श्रॉफ के साथ विकास बहल की 'गणपथ' और शाहिद कपूर के साथ एक बिनाम की फिल्म है। 
Parineeti Chopra: अभिनय के साथ अब इस फील्ड में भी दिखेगा परिणीति का कौशल, हेल्थ केयर ब्रांड में किया निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed