फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal actor Ranbir Kapoor old video dancing on Ban Than Chali Bolo song at wrap up party goes viral

Ranbir Kapoor: एनिमल की रैप-अप पार्टी में 'बन ठन चली बोलो' पर जमकर थिरके रणबीर, अभिनेता का वीडियो वायरल

Mon, 10 Jul 2023 06:12 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 10 Jul 2023 06:12 PM IST
सार

'एनिमल' की रैप-अप पार्टी में डांस करते हुए रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Animal actor Ranbir Kapoor old video dancing on Ban Than Chali Bolo song at wrap up party goes viral
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं उम्मीद है कि अभिनेता की यह मच-अवेटेड फिल्म दिसंबर के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन

Animal actor Ranbir Kapoor old video dancing on Ban Than Chali Bolo song at wrap up party goes viral
रणबीर कपूर - फोटो : social media

इस बीच 'एनिमल' की रैप-अप पार्टी में डांस करते हुए रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस मजेदार वीडियो ने फैंस के दिलों में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। वीडियो में अभिनेता फिल्म 'कुरूक्षेत्र' के पॉपुलर गाने 'बन ठन चली बोलो' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर को कैजुअल लुक, सफेद टी शर्ट, काली टोपी और डेनिम पहने फिल्म के स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। 

Ram Charan: पिता बनने के एक महीने बाद काम पर लौटने को तैयार राम चरण, इस दिन शुरू करेंगे 'गेम चेंजर' की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

Animal actor Ranbir Kapoor old video dancing on Ban Than Chali Bolo song at wrap up party goes viral
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'एनिमल' को पहले अगस्त में रिलीज किया जाना था, निर्माताओं ने हाल ही में पुष्टि की है कि फिल्म के रिलीज होने में अभी देरी होगी, क्योंकि पोस्ट-प्रोडक्शन में समय लगेगा। कयास लगाए जा रहे है कि फिल्म अब दिसंबर में रिलीज हो सकती है। 

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: अभिनय के साथ अब इस फील्ड में भी दिखेगा परिणीति का कौशल, हेल्थ केयर ब्रांड में किया निवेश

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed