फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   konkona sen sharma with me too

#MeToo:कोंकणा ने जारी की 11 डायरेक्टर्स की सूची, मौनी रॉय ने ट्विटर पर सुनाई खरी-खोटी

Thu, 18 Oct 2018 07:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
konkona sen sharma with me too
mouni roy

तनुश्री के नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। बड़ी संख्या में एक्ट्रेस डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर पर आरोप लगा रही हैं। इसी बीच अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा ने 11 महिला डॉयरेक्टर्स की एक सूची जारी की है। कोंकणा ने लिस्ट को जारी करते हुए कहा है, अगर इनमें किसी के भी ऊपर हैसेरमेंट के आरोप सिद्ध होते हैं तो वह इनमें से किसी के साथ भविष्य में काम नहीं करेंगी।

विज्ञापन


कोंकणा सेन शर्मा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कहा, ओह बहुत हुआ पाखंड! रीमा कागती मौनी रॉय को फिल्म गोल्ड के सेट पर बहुत प्रताड़ित करती थीं। क्या आप सभी अंधे हो चुके हैं? यूजर के इस तरह के कमेंट करने के बाद मौनी रॉय तुरंत भड़क गईं। उन्होंने यूजर को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि मुझे गोल्ड फिल्म के सेट पर किसी ने भी प्रताड़ित नहीं किया है। मुझे ना ही डॉयरेक्टर ने परेशान किया है और ना ही किसी और सदस्य ने।

विज्ञापन

konkona sen sharma with me too
Mouni Roy

मौनी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रीमा को बदनाम करने की यह साजिश जल्द ही बंद होगी। इसका मकसद उन महिलाओं को परेशान करना है जिनके साथ कुछ भी गलत हुआ है। जोया अख्तर, मेघना गुलजार, कोंकणा सेन शर्मा, किरण राव, नंदिता दास, नित्या मेहरा, रीमा कागती, रुचि नारायण, सोनाली बोस और गौरी शिंदे ने मी टू मूवमेंट का सपोर्ट किया और ऐसी महिलाओं का समर्थन किया है। मेघना गुलजार ने एक संयुक्त बयान की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की।

बयान में कहा गया है कि 'एक महिला और फिल्ममेकर्स के तौर पर हम #MeToo मूवमेंट को सपोर्ट करते हैं। हम ऐसी महिलाओं के साथ है जो हिम्मत दिखा रही हैं और खुद के साथ हुए यौन शोषण की सच्चाई लोगों को बता रही हैं। ऐसी महिलाओं की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी।' साथ ही अगर किसी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप साबित हो जाते हैं तो हम उनके साथ काम नहीं करेंगे। हमें उम्मीद है कि फिल्म इंडस्ट्री में दूसरे भी ऐसा ही कदम उठाएंगे।'

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने उम्मीद जताई है कि #MeToo अभियान असफल होने की बजाय बड़ी सफलता हासिल करेगा। देश के कई दिग्गजों को कठघरे में खड़े करने वाले इस अभियान को मौनी ने अपना समर्थन दिया है। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मौनी ने कहा, ‘अब समय आ गया है कि महिलाओं को अपनी जिंदगी में उत्पीड़न के खिलाफ बोलना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed