Koffee With Karan: करण जौहर के रिलेशनशिप का हुआ खुलासा, आलिया का नाम लेकर दानिश सैंत ने उड़ाया मजाक
'कॉफी विद करण 7' के आखिरी एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। इस एपिसोड में AIB फेम तन्मय भट्ट, कुषा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैत नजर आएंगे।
विस्तार
'कॉफी विद करण' पॉपुलर चैट शो है, जिसमें करण जौहर होस्ट के रूप में नजर आते हैं। इस शो में करण जौहर सेलेब्स के साथ कई मजेदार बातचीत करते हैं, जिन्हें बाद में कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनने में भी समय नहीं लगता। शो का सीजन सात चल रहा है, जिसका फाइनल एपिसोड इस हफ्ते स्ट्रीम होगा। फिनाले के एपिसोड में करण जौहर के सामने काउच पर तन्मय भट्ट, कुषा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैत बैठे नजर आएंगे और यह सभी जूरी के रूप में आ रहे हैं। इस मजेदार एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें दानिश सैत करण जौहर का आलिया के नाम पर मजाक उड़ाते दिखे।
दरअसल, करण जौहर ने अपने इस चैट शो के आखिरी एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जौहर अपने सामने बैठी जूरी से पूछते हैं कि क्या मैं शो में बार-बार आलिया का बहुत नाम लेता हूं? इसके जवाब में दानिश कहते हैं कि मैंने हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' देखी है और इस पूरी फिल्म में आलिया सिर्फ 'शिवा शिवा शिवा' कहती रहती हैं। इसी तरह आप भी शो में सिर्फ 'आलिया! आलिया! आलिया!' करते हैं।
ये भी पढ़ें:- Koffee With Karan 7: करण की लव लाइफ पर हुआ नया खुलासा, ब्रेकअप के बाद वरुण की सलाह से उबरे निर्माता
इस प्रोमो में आगे करण जौहर के एक्स का नाम भी अचानक ही सामने आ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि निहारिका करण से बार-बार उनके एक्स का नाम पूछती हैं। इस सवाल पर करण कहते हैं कि वरुण धवन को बाय डिफॉल्ट उनके रिलेशनशिप के बारे में पता चल गया था। इस पर तन्मय कहते हैं, 'आप डेविड धवन को डेट कर रहे थे क्या।' तन्मय की इस बात पर करण का मुंह बंद हो जाता है। इतना ही नहीं, शो के बिंगो राउंड में भी करण जौहर को खूब परेशान किया जाएगा। इस दौरान करण जौहर बताएंगे कि वह काउच पर बैठकर कितना झूठ बोलते हैं। इस प्रोमो से साफ है कि 'कॉफी विद करण 7' का फिनाले एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।
यह भी पढ़ें:- Koffee With Karan: वरुण धवन को लेकर बोले अनिल कपूर, डेविड धवन से ज्यादा ये मेरा बेटा...