करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' सबसे पॉपुलर शोज में से एक है और इसका सीजन सात भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हर बार की तरह इस बार भी शो में हर हफ्ते नए सितारे आ शिरकत करते नजर आ रहे हैं। 'कॉफी विद करण 7' में भी सितारों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातों ही बातों में कई ऐसे खुलासे किए जो चर्चा का विषय बन गए हैं। फिलहाल आज कॉफी विद करण के सीजन सात का 11वां एपिसोड शुरू हो चुका है, जिसमें दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और वरुण धवन नजर आ रहे हैं। शो में बात करने के दौरान अनिल कपूर वरुण को डेविड धवन से ज्यादा खुद का बेटा बताते हैं।
Koffee With Karan: वरुण धवन को लेकर बोले अनिल कपूर, डेविड धवन से ज्यादा ये मेरा बेटा...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन