फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   PK movie review - Story of PK Movie

समीक्षा से पहले पढ़िए पीके फिल्म की कहानी

Wed, 24 Dec 2014 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
टीम डिजिटल/नई दिल्ली Updated Wed, 24 Dec 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
PK movie review - Story of PK Movie

पीके फिल्म में आमिर खान क्या बने हैं और उनका रोल क्या है यह सारी बातें जान लीजिए।

विज्ञापन


खत्म हुआ पीके फिल्म का सस्पेंस। आमिर खान की पीके फिल्म में भूमिका खुल गई है। दरअसल आमिर खान एक एलियन बने हैं। जो भारत गलती से आ जाते हैं। वह राजस्थान के किसी गांव में उतरते हैं और बाकी एलियन साथियों से बिछ़ड़ जाते हैं।

आमिर के गले में एक चमकदार चीज लटकी होती है। दरअसल वह रिमोट होता है जिसके माध्यम से वह अपने गृह से आने वाले खास विमान को बुला लेते हैं। एक ग्रामीण्ा को वह यंत्र अजीब सा लगता है और वह उनसे छीन लेता है।
विज्ञापन


यही से आमिर की दुविधा शुरू होती है। आमिर खान अपनी यह सारी कहानी जेल में उनसे मिलने आई एक पत्रकार को सुना रहे हैं। इस पत्रकार का रोल अनुष्का शर्मा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर को कोई भाषा नहीं आती है। इसलिए वह महिला को पकड़कर उससे भाषा सीखते हैं। संयोग से वह महिला बिहार की है और भोजपुरी बोलती है। इसलिए आमिर पूरी फिल्म भोजपुरी में ही बोलते हैं।


फिल्म के गानों में आमिर हर महिला के हाथ से कुछ छीनने की कोशिश करते हैं वह दरअलस अपनी गुम हुई चमकती हुई चीज की तलाश कर रहे होते हैं। संजय दत्त को यह अजीब लगता है वह उन्हें सुधार गृह में भिजवा देते हैं।

आमिर खान की अजीब हरकतों की वजह से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इंटरवल तक की कहानी यही है। बाकी की कहानी के लिए बस थोड़ा इंतजार कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed