फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   know about everything stars home

जानिए, सितारों के घर का बेडरूम-बाथरूम कैसा?

Thu, 26 Dec 2013 02:58 PM IST
मधु पाल/ बीबीसी हिंदी डॉट कॉम
मधु पाल/ बीबीसी हिंदी डॉट कॉम Updated Thu, 26 Dec 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
know about everything stars home

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने और क़िस्मत आज़माने देश के कोने-कोने से लोग मुंबई आते हैं और फिर यहां कामयाबी मिलते ही मायानगरी में ही अपना आशियाना बना लेते हैं।

विज्ञापन


जहां कई पुराने सितारों के पास बड़े बड़े बंगले हैं वहीं नए सितारे प्रॉपर्टी की क़ीमतों में बेतहाशा इज़ाफ़ा होने और ज़मीन की कमी की वजह से बंगले की चाह रखने के बावजूद फ़्लैट्स में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ ख़ान और संजय दत्त जैसे अभिनेताओं के पास मुंबई में अच्छी ख़ासी प्रॉपर्टी है। हर बंगले में आपको कुछ खास मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप का बंगला करोडों का

know about everything stars home

ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के बंगले का नाम है, 'दिलीप कुमार एंड सायरा हाउस'। ये आलीशान बंगला, बांद्रा के पाली हिल स्थित नर्गिस रोड पर है।

इस बंगले में दिलीप कुमार 1953 में शिफ़्ट हुए थे। इस विशाल घर में उनका ऑफ़िस भी है और दूर दराज से मिलने आए उनके मेहमानों के लिए विशाल अतिथि गृह भी है।

दिलीप और सायरा बड़े त्यौहार और बाकी जश्न इसी बंगले में मनाते हैं। रियल एस्टेट विशेषज्ञ पंकज कपूर के मुताबिक़ जिस जगह पर दिलीप कुमार का घर है वहां पर प्रॉपर्टी के रेट 40 हज़ार रुपए से लेकर 65 हज़ार रुपए प्रति वर्ग फ़ुट चल रहे हैं।

ओह यह घर है आमिर खान का

know about everything stars home

'मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले  आमिर ख़ान बंगले में ना रहकर पाली हिल स्थित बेला विस्टा अपार्टमेंट में रहते हैं। ये बिल्डिंग भी बांद्रा इलाके में स्थित है। इस घर में आमिर अपनी मां, पत्नी किरण राव और बच्चे आज़ाद के साथ रहते हैं।

इसके अलावा आमिर ने हाल ही में बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में एक नई बिल्डिंग तैयार करवाई है जिसमें उनका दफ़्तर भी होगा। फ़िलहाल इसमें काम चल रहा है। बांद्रा इलाके में ही आमिर के पास एक और फ़्लैट है जहां उनका ऑफ़िस है।

संजय दत्त का आलीशान बंगला

know about everything stars home

बॉलीवुड के 'मुन्नाभाई' यानी संजय दत्त का घर भी बांद्रा के पाली हिल इलाके में है। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का पहले इसी जगह पर एक आलीशान बंगला था जिसे अब एक बिल्डिंग में तब्दील कर दिया गया है।

इसके ऊपरी माले में  संजय दत्त ख़ुद रहते हैं और बाकी फ़्लोर को उन्होंने किराए पर दे रखा है। विशेषज्ञों के मुताबिक़ बॉलीवुड में बीते कुछ सालों में अपने बंगले को एक बहुमंजिला इमारत में बदलने का चलन तेज़ी से बढ़ा है।

इसे निवेश के हिसाब से अच्छा क़दम माना जाता है। संजय दत्त और आमिर ख़ान जिस इलाके में रहते हैं वहां प्रॉपर्टी के दाम 25 से 30 हज़ार रुपए प्रति वर्ग फ़ुट तक हैं।

शाहरुख के घर में सभी सुविधाएं

know about everything stars home

बॉलीवुड के 'बादशाह' यानी  शाहरुख़ ख़ान का बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाक़े में आलीशान बंगला है जिसका नाम है 'मन्नत'। उन्होंने साल 2001 में ये बंगला ख़रीदा। बंगले के पीछे उन्होंने छह फ़्लोर की इमारत बनवाई, जहां उनका दफ़्तर है।

शाहरुख़ के आलीशान घर में एक थिएटर है, पार्टी हॉल है, जिम है और एक लाइब्रेरी के साथ एक अतिथि गृह भी है। समुद्र तट के ठीक किनारे स्थित होने की वजह से इस जगह की क़ीमत 50 से 60 हज़ार रुपए प्रति वर्ग फ़ुट तक है।

सलमान का घर कुछ खास?

know about everything stars home

शाहरुख़ के बंगले के पास ही  सलमान ख़ान गैलेक्टी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान के माता-पिता इस इमारत के पहले फ़्लोर में रहते हैं। फ़िलहाल सलमान बेहद छोटे फ़्लैट में रहते हैं। उनका एक बेडरूम, किचन और एक हॉल वाला घर है। साथ ही एक छोटा सा जिम भी है।

इसके अलावा सलमान ख़ान के पास मुंबई के पनवेल इलाके में एक 50 एकड़ का विशाल फ़ॉर्म हाउस भी है, जहां जिम, पार्क और स्वीमिंग पूल की सुविधा है। यहां सलमान अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed