फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KKBKKJ Fame Salman Khan Slams SidNaaz Fans for Trolling Shehnaaz Gill says please let her move on

Salman Khan: शहनाज को 'सिडनाज' बुलाने पर फूटा भाईजान का गुस्सा, दे दी यह सख्त हिदायत

Mon, 17 Apr 2023 02:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 17 Apr 2023 02:16 PM IST
सार

हनाज को ऑडियंस ‘सिडनाज’ कहकर संबोधित कर रही थी, जिसे देखकर सलमान दर्शकों पर फूट पड़े और उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी तक दे डाली। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
KKBKKJ Fame Salman Khan Slams SidNaaz Fans for Trolling Shehnaaz Gill says please let her move on
सलमान और शहनाज - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘किसी की भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सलमान अपनी फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से कर रहे हैं। इस दौरान शहनाज को ऑडियंस ‘सिडनाज’ कहकर संबोधित कर रही थी, जिसे देखकर सलमान दर्शकों पर फूट पड़े और उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी तक दे डाली। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

सलमान ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
हाल ही में, भाईजान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने एक इवेंट में पहुंचे, जहां दर्शकों ने शहनाज को बार-बार सिद्धार्थ का नाम याद दिलाकर परेशान करना शुरू कर दिया। यह सब भाईजान को पसंद नहीं आया और उन्होंने लोगों को लताड़ना शुरू कर दिया। सलमान ने कहा, यह लोग जो  'सिडनाज' करते हैं इन्हें सोचना चाहिए कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहा। ऐसे में शहनाज को पूरा हक है कि वह मूव ऑन करें।

Chiyaan Vikram: बर्थडे पर विक्रम का फैंस को तोहफा, 'थंगलान' का फर्स्ट लुक किया जारी, वीडियो उड़ा देगा आपके होश
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहनाज को मूव ऑन करने की दी हिदायत
इसपर किसी ने शहनाज से चुटकी लेते हुए कहा कि कोई ऐसा मिल जाए जो तुमसे प्यार करे तो इस वक्त क्या करोगी। इसपर शहनाज ने कहा, प्यार तो मैं करवा लूंगी। शहनाज के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि वह अब पूरी तरह मूव ऑन करने के लिए तैयार हैं। शहनाज अपने फिल्म का प्रमोशन करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही हैं क्योंकि यह उनकी डेब्यू फिल्म होने वाली है। शहनाज के फैंस भी उन्हें स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

KKBKKJ: 'बॉलीवुड में मेरा डेब्यू देरी से हुआ...', भाईजान संग काम करने को लेकर जगपति बाबू ने दिया यह बयान

विज्ञापन

ईद के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि सलमान ने ट्रेलर लॉन्च के वक्त भी शहनाज से कहा था कि अब सब चीजें भूल जाओ और मूव ऑन कर, क्योंकि सभी को मूव ऑन करने का हक है। इसपर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा आप क्या कहना चाहते हैं। खबरों की मानें तो शहनाज का नाम आजकल उनके को-स्टार राघव जुआल के साथ जुड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed