फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiyaan Vikram transformation for Thanglaan Bts video on birthday gives a shock to fans

Chiyaan Vikram: बर्थडे पर विक्रम का फैंस को तोहफा, 'थंगलान' का फर्स्ट लुक किया जारी, वीडियो उड़ा देगा आपके होश

Mon, 17 Apr 2023 02:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 17 Apr 2023 02:02 PM IST
सार

चियान विक्रम के 57वें बर्थडे पर उनकी नई फिल्म 'थंगलान' के मेकर्स ने मेकिंग का एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है। जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन
Chiyaan Vikram transformation for Thanglaan Bts video on birthday gives a shock to fans
चियान विक्रम, फिल्म 'थंगलान' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स में शुमार 'चियान' विक्रम का 17 अप्रैल को 57वां बर्थडे है। इस मौक पर उनकी आने वाली फिल्म 'थंगलान' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने 'थंगलान' के शूट का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विक्रम को पहचान पाना बहुत मुश्किल है। विक्रम ने थंगलान के किरदार के लिए खुद को जिस तरह से ट्रांसफॉर्म किया है, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।

विज्ञापन

'थंगलान' के डायरेक्टर पा रंजीत ने फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर शेयर करते हुए 'चियान' विक्रम को बर्थडे विश किया है। पोस्टर में विक्रम बेहद खतरनाक लग रहे हैं। पा. रंजीत ने पोस्टर शेयर कर ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे मेरे थंगलान चियान विक्रम। हम आपको थंगलान की मेकिंग का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं। यह हमारी तरफ से चियान विक्रम को ट्रिब्यूट है। फैंस 'थंगलान' में विक्रम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और वो इस फिल्म को 'मास्टरपीस' बता रहे हैं। यूट्यूब पर वीडियो पर फैन्स के ढेरों कमेंट हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chiyaan Vikram transformation for Thanglaan Bts video on birthday gives a shock to fans
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

बात करे फिल्म 'थंगलान' की कहानी की तो यह केजीएफ यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स में हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। कहानी उन लोगों पर केंद्रित है, जिन्होंने अंग्रेजों की हुकूमत के दौरान केजीएफ में काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर पा रंजित ने इस फिल्म को शुरू करने से पहले स्क्रिप्ट पर चार साल तक काम किया था। उन्होंने कहानी विक्रम को ध्यान में रखकर तैयार की। तभी से विक्रम ने 'थंगलान' बनने के लिए दाढ़ी बनानी और उसी हिसाब से बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

'थंगलान' में मालविका मोहनन, पार्वती मेनन, हरि कृष्णन, अनवू दुराई और पशुपति समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे। इस फिल्म में थंगलान के किरदार के लिए विक्रम लंबे समय से तैयारियों में जुटे थे। थंगलान के लुक के लिए विक्रम रोजाना 4 घंटे में तैयार होते थे। फिल्म की शूटिंग चेन्नै में फिल्म सिटी के अलावा कर्नाटक के केजीएफ फील्ड्स में हुई।

यह भी पढ़ें: 'बॉलीवुड में मेरा डेब्यू देरी से हुआ...', भाईजान संग काम करने को लेकर जगपति बाबू ने दिया यह बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed