अपनी पहली कार से था इस कदर प्यार...उसके खातिर गार्डन को बना डाला था कब्रिस्तान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर कुमार मनमौजी थे। उनका सबसे बड़ा शौक था जिंदादिली से जिंदगी जीना। इस बात की शिनाख्त उनके बारे मशहूर कई किस्से भी करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके बेटे अमित कुमार ने उनके बारे में कई किस्से बताए थे। एक बेबाक बयान भी दिया था 'किशोर दा सदी में एक ही था, इसके बाद सारी बातें खत्म। उनकी नकल करने वालों को जरूर बुरा लगेगा लेकिन सब भाड़ में जाएं।' अमित ने ये बात शायद गुस्से में कही थी लेकिन वाकई किशोर कुमार जैसा दूजा आजतक कोई नहीं हुआ।
जब दफनाया था 'कार' को
किशोर कुमार मनमौजी थे। उनकी जिंदादिली के कई किस्से उन्हें करीब से जानने वाले लोग बताते हैं। ऐसा ही एक किस्सा उनके बेटे अमित कुमार ने बताया था। दरअसल किशोर कुमार को अपनी पहली कार से बेहद प्यार था। जब वो कार बेकार हो गई तो किशोर कुमार ने उसे कबाड़ में फेंकने की जगह उसे अपने गार्डन में दफनाया था। इतना ही नहीं उसे लेकर कई दिनों तक शोक भी मनाया था।
पढ़ें - फैंस ने शाहरुख को बनाया देवता, दूध चढ़ाकर की पूजा
किशोर कुछ यूं बताते थे अपना नाम
किशोर कुमार कुछ भी कर सकते थे। उनके एक करीबी ने बताया कि जब किशोर से उनका नाम पूछा जाता तो वो अपना नाम रशोकि रमाकु बताते। इतना ही नहीं जब उनका कोई जानने वाला कहता की एक गाना हो जाए तो वह उस गाने को उलटा गाते थे। किशोर हर नाम और बातों को उलटा कर देते थे।
गाना 5 रुपया बारह आना वाला गाना भी उनकी असल जिंदगी के किस्से पर ही बना था। दरअसल इंदौर की कैंटीन में उनका उधार 5.75 रुपया था।
किशोर कुमार के गाने 1975-77 तक ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती में बैन कर दिए गए थे। वजह थी इनका सरकार विरोधी रवैया। किशोर कुमार ने उस दौरा सरकार द्वारा चलाए जा रहे 20 सूत्री प्रोग्राम का विरोध किया था।
किशोर कुमार के बारे में एक किस्सा और मशहूर है। उन्हें एक फिल्म नहीं करनी थी या यों कहें करने का मन नहीं था। डायरेक्टर से सीधे न नहीं कर पा रहे थे तो उन्होंने अपने बाल ही मुंडवा लिए ताकि उन्हें हीरो लिया ही न जा सके। जब डायरेक्टर पहुंचे ऑफर लेकर तो उन्होंने कहा अब क्या कहें, मैंने तो बाल ही मुंडवा लिए! इस पर उस डायरेक्टर ने ठहाका लगाया और कहा कोई बात नहीं मैं आपके लिए बिग लाया हूं। आप ये पहनकर शूटिंग कीजिएगा।