Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   King Song Daddy Cool Kareena Kapoor Stuns In BTS Photos Fans Praise Her Glamorous Looks

करीना कपूर: 'डैडी कूल' गाने की BTS तस्वीरें वायरल, कभी रेड तो कभी ब्लैक ड्रेस में दिखा बेबो का ग्लैमरस अंदाज

Sun, 29 Nov 2026 03:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 29 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

  • Kareena Kapoor Daddy Cool Song: फिल्म 'किंग' का एक और गाना शुक्रवार को रिलीज हुआ। 
  • इसमें शाहरुख खान और करीना कपूर धमाकेदार डांस करते नजर आए हैं।
  • अब गाना रिलीज होने के बाद करीना की कई बीटीएस तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

विज्ञापन
King Song Daddy Cool Kareena Kapoor Stuns In BTS Photos Fans Praise Her Glamorous Looks
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @rheakapoor

विस्तार

शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' का एक और गाना आज रिलीज हो चुका है। इसका टाइटल है- 'डैडी कूल'। इसमें बॉलीवुड के किंग को करीना कपूर के साथ थिरकते देखा गया है। इसके बाद करीना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वे गाने की प्रैक्टिस करती भी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन


फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना की गाने से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कभी करीना गाने के कूल आउटफिट में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाने में पहनी रेड ड्रेस की फोटोज भी सामने आई हैं, जिनमें करीना कहर बरसाती दिख रही हैं।


वहीं कुछ तस्वीरों में करीना बोल्ड ब्लैक ड्रेस में काउबॉय हैट पहनी भी दिख रही हैं। 


तो वहीं कई तस्वीरों में गाने की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों मेंं करीना काफी खूबसूरत और बोल्ड लुक में दिखाई दे रही हैं।


फोटोज के साथ रिया ने आउटफिट और जूलरी की डिटेल्स भी शेयर की हैं। इन फोटोज और वीडियोज के सामने आने के बाद फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं।


यहां तक की कई सितारों  ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर करीना के लुक की तारीफ की है। कैटरीना ने पोस्ट पर इमोजी शेयर कर खुशी जताई। वहीं जान्हवी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये नॉर्मल नहीं है ना?' शनाया कपूर ने लिखा- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं।'

 
Trending Videos

King Song Daddy Cool Kareena Kapoor Stuns In BTS Photos Fans Praise Her Glamorous Looks
'किंग' के डैडी कूल गाने में शाहरुख खान-करीना कपूर - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी 'किंग'
  • फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
  • दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। 
  • यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। 
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
  • फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा: निक जोनस को क्यों आई अभिनेत्री की याद? बेटी संग तस्वीरें शेयर कर पत्नी को कहा 'जान'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed