कमाई में और कितने रिकॉर्ड बनाएगी 'किक'?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह फिल्म अब तक भारत और ओवरसीज मार्केट को मिलाकर 350 करोड़ रूपए कमा चुकी है। इस कमाई में बॉक्स ऑफिस में हुई आमदनी के साथ फिल्म के म्यूजिक राइट्स से हुई आमदनी भी शामिल है। भारतीय टिकट खिड़की पर यह फिल्म 217 करोड़ कमा चुकी है। कमाई के दूसरे स्रोर्स मिलाकर इसे अब तक 288 करोड़ की आमदनी मिल चुकी है। ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म को करीब 65 करोड़ की आमदनी हुई। कमाई के सभी आंकड़े मिलाकर यह कमाई 350 करोड़ से उपर पहुंचती है।
सलमान की सबसे बड़ी फिल्म
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा छूने के साथ ही यह फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसके पहले सलमान की फिल्म एक था टाइगर को 198 करोड़ की आमदनी हुई थी। किक फिल्म के जरिए सलमान बॉलीवुड के पहले ऐसे हीरो बन गए हैं जिनकी लगातार सात फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं।
निशाने पर चेन्नई एक्सप्रेस
सलमान की फिल्म किक आमिर खान की चर्चित फिल्म 3 इडियट्स का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब किक के निशाने पर शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस है। चेन्नई एक्सप्रेस 226 करोड़ रूपए कमा चुकी है। लोकल बॉक्स ऑफिस पर किक 217 करोड़ कमा चुकी है। इस तरह यह फिल्म यह फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से महज 9 करोड़ पीछे है।