फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Kick 2' Begins from 20 August

कल से शुरू हो जाएगी 'किक 2' की शूटिंग

Tue, 19 Aug 2014 11:37 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
'Kick 2'  Begins from 20 August

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर 'किक' 2009 में इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। हिंदी में फिल्म के हिट होने के बाद अब इसका तेलुगू में सिक्कवल 'किक 2' बनाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


खबरों की माने तो साल 2009 में रिलीज सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'किक' के सीक्वल 'किक 2' की शूटिंग 20 अगस्त से शुरू होगी. इसमें रवि तेजा मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे। फिल्म को डॉयरेक्ट सुरेंद्र रेड्डी कर रहे हैं।
विज्ञापन

तेलुगू फिल्म है यह

'Kick 2'  Begins from 20 August

​​​सुरेंद्र रेड्डी ने फिल्‍म के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ​"​हम बुधवार से 'किक 2' की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। यह एक एक्शन फिल्म होगी, लेकिन इसका पहले भाग से कुछ लेना-देना नहीं होगा​।​"यह फिल्‍म एक्‍टर कल्याण राम अपने प्रोडक्‍शन बैनर एनटीआर आर्ट्स बैनर के तले बना रहे हैं​।​ फिल्‍म में थम ने म्‍यूजिक दिया है​।
​
​​तेलुगू में किक का सिक्कवल बनने के बाद देखना यह है कि क्या हिंदी में भी इसका अगला पार्ट बनता है​।​ यह तो साफ है कि यदि इसका हिंदी में भी‍ सिक्कवल बनता है तो उसमें सलमान खान नजर आयेंगे और फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता​।

विज्ञापन

हिंदी का सीक्वल भी

'Kick 2'  Begins from 20 August

तेलुगू के साथ हिंदी में इस फिल्म का सीक्वल बनेगा। फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने इस बात के संकते दिए थे कि किक फिल्म की सीक्वल बन सकती है। उनकी इस बात पर सलमान की भी सहमति आई थी। खबरें ऐसी भी थीं कि धूम सीरिज की तर्ज पर किक फिल्म की भी सीरिज बन सकती है। किक की सफलता इस बात के लिए प्रेरित कर रही रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed