Ki & Ka: फिल्म 'की एंड का' को सात साल हुए पूरे, अर्जुन कपूर ने साझा किया पोस्ट
अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने करीना कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।
विस्तार
फिल्म 'की एंड का' की रिलीज को आज सात साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि वर्ष 2016 में यह फिल्म आज ही के दिन रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन कपूर और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रतिक्रिया मिली थी। आज इसकी रिलीज को सात साल पूरा होने के मौके पर अर्जुन कपूर ने पोस्ट साझा की है।
Ravi Kishan: पत्नी की सलाह पर रवि किशन ने साइन किया था यह चर्चित शो, बोले- मेरी किस्मत बदल गई
इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने करीना कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'की जब का से दोबारा मिली'! अर्जुन ने पोस्ट में करीना कपूर को भी टैग किया है। तस्वीर में अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, करीना कपूर भी काफी वाइब्रेंट लग रही हैं।
NMACC Event: शाहरुख खान के नए लुक पर फिदा हुईं दीपिका, प्रतिक्रिया से बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल
यूजर्स ने पूछे सवाल
आपको बता दें कि आर बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर घरेलू कामकाज करते नजर आए। हाउस हसबैंड की भूमिका में अर्जुन काफी पसंद किए गए। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। अर्जुन कपूर के पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम आपको फिर से साथ देखना चाहते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसका सीक्वल बनेगा क्या?' एक यूजर ने लिखा, 'सुपरहिट जोड़ी।'
इन फिल्मों में आएंगे नजर
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तब्बू और कृति सेनन के साथ 'द क्रू' में नजर आएंगी। यह फिल्म तीन महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है। वहीं अर्जुन कपूर बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'कुत्ते' में नजर आए। जल्द ही अर्जुन फिल्म 'दर लेडी किलर' में नजर आएंगे। इसमें एक्टर भूमि के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
Manisha Koirala: वर्षों बाद तलाक को लेकर छलका मनीषा कोइराला का दर्द, बोलीं- पति मेरा दुश्मन बन गया था