फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khushi Mukherjee Controversy Rapper Shanty Sharma Comment About Immodest Dress

रैपर शेंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी को लेकर की विवादित टिप्पणी, वाहियात ड्रेस को लेकर उठाए सवाल

Fri, 06 Mar 2026 06:11 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 06 Mar 2026 06:11 PM IST
सार

Khushi Mukherjee Controversy: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अक्सर ही अटपटी और वाहियात ड्रेस पहनकर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। हाल ही में रैपर शेंटी शर्मा ने इस बात काे लेकर एक्ट्रेस पर विवादित टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Khushi Mukherjee Controversy Rapper Shanty Sharma Comment About Immodest Dress
शेंटी शर्मा, खुशी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@santy_sharma_official

विस्तार

शेंटी शर्मा नाम एक रैपर, सिंगर ने एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी को लेकर एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर दिया है। पिछले दिनों खुशी मुखर्जी एक वाहियात ड्रेस पहने मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। पैपराजी के सामने फोटो भी एक्ट्रेस ने क्लिक करवाए। इस बात के लिए वह काफी ट्रोल भी हुईं। उसी ड्रेस को लेकर रैपर शेंटी ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए खुशी मुखर्जी के पहनावे पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन

रैपर शेंटी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा? 
रैपर शेंटी ने गुरुवार को एक पोस्ट इंस्टाग्राम करते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर बच्चे भी होते हैं, इसलिए हमें ऐसा कंटेंट पोस्ट करना चाहिए जो शालीन और समाज के लिए अच्छा हो। प्लेटफॉर्म्स और जिम्मेदार लोगों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसे कपड़े दिखाना सही नहीं है, क्योंकि बच्चे भी इसे देखते हैं। ऐसे कंटेंट पर सख्ती और नियम होना जरूरी है। दीदी (खुशी मुखर्जी) आपसे रिक्वेस्ट करता हूं हमारी आने वाली जेनरेशन का फ्यूचर मत बिगाड़ो।’ अपनी पोस्ट में शेंटी शर्मा ने यह भी लिखा कि ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में दुष्कर्म ज्यादा होते हैं। रैपर की यह विवादित टिप्पणी अब चर्चा में आ गई है।

विज्ञापन




पिछले दिनों ट्रोल हुईं खुशी मुखर्जी
कुछ दिन पहले खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह गाड़ी से ब्लैक आउटफिट पहने बाहर आती हैं, जो दोनों तरफ से खुला था। यह ड्रेस उनकी बॉडी को सिर्फ आगे और पीछे से कवर कर रही थी। देखने में यह ड्रेस बहुत वाहियात लग रही थी। इस ड्रेस की वजह से खुशी मुखर्जी काफी ट्रोल हुईं। इसी ड्रेस को लेकर शेंटी शर्मा ने भी खुशी पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Khushi Mukherjee Controversy Rapper Shanty Sharma Comment About Immodest Dress
खुशी मुखर्जी - फोटो : एक्स
कौन हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लिखा है कि वह एक एक्ट्रेस, इफ्लुएंसर हैं। वह पहले भी कई बार उल्टे-सीधे आउटफिट में पैपराजी के सामने आ चुकी हैं। राखी सांवत तक इस एक्ट्रेस को ट्रोल कर चुकी है। वह कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन चर्चा में वह अपनी बेहूदा ड्रेसेस को लेकर रहती हैं। इस बात पर यूजर्स पहले भी कई बार उन्हें ट्रोल कर चुके हैं। लेकिन वो सुधरने का नाम नहीं लेती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed