फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   khushi kapoor cute pendant Hints her relationship with Vedang Raina actress shares photos on social media

Khushi Kapoor: क्या खुशी ने कंफर्म कर दिया वेदांग के साथ रिलेशनशिप? पेंडेंट के डिजाइन से शुरू हुई चर्चा

Wed, 16 Apr 2025 06:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Apr 2025 06:19 PM IST
सार

Khushi Kapoor and Vedang Raina: काफी वक्त से खुशी कपूर और वेदांग रैना का कथित अफेयर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और इसकी वजह है खुशा का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट। जानिए क्यों?

विज्ञापन
khushi kapoor cute pendant Hints her relationship with Vedang Raina actress shares photos on social media
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@khushikapoor

विस्तार

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी और अभिनेत्री खुशी कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम काफी वक्त से एक्टर वेदांग रैना से जोड़ा जा रहा है। दोनों के कथित रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि, इन खबरों पर वेदांग और खुशी ने कभी कुछ नहीं बोला। मगर, खुशी के हालिया मीडिया पोस्ट के बाद यूजर्स यह मानकर चल रहे हैं कि खुशी और वेदांग के बीच कुछ तो पक रहा है। जानिए क्यों?

विज्ञापन

khushi kapoor cute pendant Hints her relationship with Vedang Raina actress shares photos on social media
वेदांग रैना खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k

पेंडेंट पर ऐसा क्या लिखा है?
खुशी कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में खुशी की एक चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और वह है उनका पेंडेंट। इस पेंडेंट का डिजाइन इसलिए खास है, क्योंकि इस पर वी (V) और के (K) लिखा हुआ है। दोनों अक्षरों के बीच में हार्ट शेप का लॉकेट है। इसके बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि खुशी ने इस पोस्ट के जरिए वेदांग के साथ अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर संकेत दे दिए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी के नक्शेकदम पर खुशी?
बता दें कि इससे पहले जान्हवी कपूर ने भी एक नेकलेस पहने फोटोज शेयर की थीं, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर का नाम था। जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब खुशी ने भी वेदांग के साथ डेटिंग की खबरों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मगर, उनके इस नेकलेस ने दोनों के कथित अफेयर की खबरों को एक बार फिर हवा दे दी है। 

Khushi Kapoor: क्या खुशी ने कंफर्म कर दिया वेदांग के साथ रिलेशनशिप? पेंडेंट के डिजाइन से शुरू हुई चर्चा

विज्ञापन

खुशी कपूर का वर्क फ्रंट
खुशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'लवयापा' से उन्होंने बड़े परदे पर डेब्यू किया। इसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नजर आईं। इसके अलावा ओटीटी पर इस साल उनकी फिल्म 'नादानियां' रिलीज हुई, जिसमें वे इब्राहिम अली खान के साथ नजर आईं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। बता दें कि खुशी ने अपना एक्टिंग डेब्यू 'द आर्चीज' फिल्म से किया था।

Neha Kakkar: बहन सोनू से बढ़ती दूरी के बीच नेहा कक्कड़ ने बनाया किसके नाम का टैटू? फैंस हुए खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed