{"_id":"6531efff1be191710a0cff45","slug":"kho-gaye-hum-kahan-actress-ananya-panday-takes-an-auto-ride-on-the-busy-bylanes-of-mumbai-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: मुंबई के ट्रैफिक से परेशान हुईं अनन्या पांडे! दोस्त संग ऑटो की सवारी करती आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: मुंबई के ट्रैफिक से परेशान हुईं अनन्या पांडे! दोस्त संग ऑटो की सवारी करती आईं नजर
Fri, 20 Oct 2023 08:49 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 20 Oct 2023 08:49 AM IST
सार
अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें वह ऑटो से यात्रा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। 'बॉम्बे मेरी जान...।'
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महंगी और सुविधाजनक गाड़ियों में घूमने वाले बॉलीवुड सितारे जब सार्वजनिक वाहनों आदि में यात्रा करते दिखते हैं, तो हमेशा सुर्खियां बनती हैं। बीते दिनों ऋतिक रोशन मेट्रो में नजर आए थे। अब हाल ही में अनन्या पांडे ऑटो से सफर करके चर्चा में आ गई हैं। अनन्या पांडे हाल ही में मुंबई में ऑटो की सवारी करती नजर आईं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
दोस्त ने छिपाया चेहरा!
अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें वह ऑटो से यात्रा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, 'जरा हटके जरा बचके, ये है बॉम्बे मेरी जान...।' ऑटो में अनन्या अपने एक दोस्त के साथ नजर आ रही हैं, हालांकि वीडियो में दोस्त ने चेहरा छिपा लिया है। कहा जा रहा है कि अनन्या ने जाम से बचने के लिए गाड़ी छोड़ ऑटो से यात्रा करने का विकल्प चुना।
विज्ञापन
Richa Chadha: अली नाम सुनकर भ्रमित हो गई थीं ऋचा की मां, बेटी से कहा था- वह पाकिस्तानी दो बच्चों का पिता है
विज्ञापन
इस फिल्म में आएंगी नजर
अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं। अब जल्द ही वह फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी। अर्जुन वरैन सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनन्या सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। यह फिल्म अगले महीने दस्तक देगी। इसके अलावा अनन्या के पास कंट्रोल और शंकरा जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं।
दुखद: 'रॉकी' अभिनेता बर्ट यंग का 83 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में डूबे सिल्वेस्टर स्टेलोन
आदित्य संग अफेयर को लेकर चर्चा
पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वह आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। इसके अलावा दोनों को हॉलीडे पर भी साथ जाते देखा गया है, हालांकि, अनन्या और आदित्य दोनों में से किसी ने भी अभी इस बारे में चुप्पी नहीं तोड़ी है।
ZNMD 2: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' की अटकलों पर लगा विराम, अभय देओल ने मीम साझा कर तोड़े दिल