फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Richa Chadha mother confused Ali Fazal with Ali Zafar Read Details here

Richa Chadha: अली नाम सुनकर भ्रमित हो गई थीं ऋचा की मां, बेटी से कहा था- वह पाकिस्तानी दो बच्चों का पिता है

Fri, 20 Oct 2023 12:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 20 Oct 2023 12:21 AM IST
सार

ऋचा ने बताया कि जब उन्होंने अली को लेकर अपनी मां से बात की तो वह अली फजल को अली जफर समझ बैठी थीं।

विज्ञापन
When Richa Chadha mother confused Ali Fazal with Ali Zafar Read Details here
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड की बेहद पसंदीदा जोड़ियों में से एक ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बाद खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने एक बार गलती से यह मान लिया था कि अली लाहौर में रहने वाला एक विवाहित व्यक्ति है, जिसके दो बच्चे हैं।

विज्ञापन

Tiger Shroff: ऋतिक रोशन से इस बात का बदला लेना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ, चार साल पुराना है मामला

विज्ञापन

नाम को लेकर हुआ कंफ्यूजन

ऑल अबाउट ईव इंडिया पॉडकास्ट के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान ऋचा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया कि जब उन्होंने अली को लेकर अपनी मां से बात की तो वह अली फजल को अली जफर समझ बैठीं और ऑनलाइन गलत व्यक्ति की सर्च कर लिया। उन्होंने विस्तार से बताया कि फुकरे में अली के किरदार का नाम जफर है, लेकिन उसका असली नाम अली फजल है और अली जफर नाम का एक और पाकिस्तानी अभिनेता है, जिसने डियर जिंदगी और मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कहा, नामों में समानता के कारण बहुत से लोग नामों को लेकर भ्रमित हो जाते हैं।

विज्ञापन

घबराकर मां ने किया था फोन

अभिनेत्री ने स्थिति के बारे में बताया और उल्लेख किया कि जब उन्होंने शुरुआत में अपनी मां को अली के साथ डेटिंग के बारे में बताया था तो वह काफी चिंतित थीं। उन्होंने कहा, ''मेरी मां ने एक बार मुझे बहुत घबराकर फोन किया और कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या तुम्हें यह पता है या नहीं कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह लाहौर से है, शादीशुदा है और उसके दो भी बच्चे हैं। इस पर मैंने कहा कि नहीं, यह वह आदमी नहीं है।"

विज्ञापन

फुकरे 3 कर रही है शानदार बिजनेस

बता दें कि ऋचा की फिल्म फुकरे 3 हाल ही में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कारोबार किया है। फिल्म में अली फजल को छोड़कर मूल कलाकारों को बरकरार रखा गया है। यह मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित, विपुल विग द्वारा लिखित और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। 
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' के बाद 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' के लिए साथ आए अदा शर्मा-विपुल शाह, शुरू हुई शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed