फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khesari lal yadav furious on Bhojpuri industry song Bondhu Teen Din 2.0 trending on youtube

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री पर फूटा खेसारी लाल का गुस्सा, गाने डिलीट होने पर बोले- धज्जियां उड़ा दूंगा

Fri, 07 Oct 2022 04:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 07 Oct 2022 04:14 PM IST
सार

खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेता ने कहा है कि कोई बाढ़ को कब तक ही रोक सकता है। 

विज्ञापन
Khesari lal yadav furious on Bhojpuri industry song Bondhu Teen Din 2.0 trending on youtube
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेसारी लाल यादव का गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को रिलीज हुए अभी चंद दिन हुए हैं और अब तक यूट्यूब पर गाने को 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नवरात्रि के खास मौके पर रिलीज हुए इस गाने में खेसारी के साथ शिल्पी राज भी मौजूद हैं, जो भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी सिंगर हैं। दोनों ही इस गाने का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव ने गाने के प्रमोशन के दौरान कहा कि किसी की प्लानिंग बर्बाद मत करो। अगर बर्बाद करना है तो अपनी मेहनत से और अपनी ऊर्जा से किसी को तबाह करो। उन्होंने आगे बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर किसी के अंदर पावर है तो उनके साथ डांस करके देखे, गाना गाकर देखे ले। उनसे जीतकर देख ले। कुछ लोगों को करना नहीं आता है और खेसारी कैसे कर पा रहा है उससे वे सभी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें:- Sunil Lahri: 'आदिपुरुष' के टीजर में वीएफएक्स दृश्यों को पचाना था मुश्किल, बोले रामायण के लक्ष्मण

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे खेसारी लाल ने कहा कि वह किसी को भी रोकने नहीं आए हैं। अगर लोग यह सोच रहे हैं कि खेसारी को कैसे दबाया जाए और कैसे रोका जाए। तो वह रुकने वाले नहीं हैं। अगर किसी के अंदर इतनी शक्ति है तो उनके साथ दौड़े। कितने दिन आप बाढ़ को रोक सकते हैं। जिंदगी में लड़ाई-झगड़ा किसी भी चीज का हल नहीं है। प्यार से अगर चीजों हो जाएं तो दुनिया में हर चीज मैनेज हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- Randeep Hooda: एक्टर से डायरेक्टर बने रणदीप हुड्डा, इस फिल्म में मुख्य किरदार के साथ संभाली निर्देशन की कमान
 

विज्ञापन

बता दें कि खेसारी लाल के गाने यूट्यूब से हटाए गए थे और इसी पर अभिनेता अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि वह एक महीने में 20 से ज्यादा गाने गाते हैं। आप कितने ही डिलीट करेंगे? उनकी सारेगामा, वेव, स्पीड रिकॉर्ड में कोई डील नहीं है। खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड भी यूट्यूब चैनल है। यहां क्यों नहीं गाना बंद करते हैं। यहां कोई करके दिखाए। ऐसा हुआ तो मैं धज्जियां उड़ा दूं। वो उन लोगों के साथ कर रहे हैं जो अपना घर चलाना चाहते हैं। वह वैसे लोग हैं जो उस कंपनी से कुछ कमाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed