फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khatron Ke Khiladi 13 Rohit Shetty show expected contestants adhyayan suman priyanka chahar choudhary shiv

Khatron Ke Khiladi: जल्द ही टीवी पर दिखेगा 'खतरों के खिलाड़ी 13' का जलवा, ये नामी कंटेस्टेंट हैं शो का हिस्सा

Wed, 12 Apr 2023 12:39 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 12 Apr 2023 12:39 PM IST
सार

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 काफी लोकप्रिय है। पिछले सीजन तुषार कालिया ने त्रोफ्फी पर कब्जा किया था। अब इस सीजन क्या खास होगा, ये जानने के लिए इंतजार करना होगा। संभावित लिस्ट सामने आई, जिसमें कई सेलेब्स का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13 Rohit Shetty show expected contestants adhyayan suman priyanka chahar choudhary shiv
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

विस्तार

कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन पिछले काफी वक्त से चर्चा बटोर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट हर नए दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर KK13 से जुड़ी अपडेट सामने आई है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर अब तक टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स के शामिल होने की खबर सुनने को मिल चुकी है। हालांकि, कुछ सेलेब्स ने शो में अपनी एंट्री की अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को सच बताया। 

विज्ञापन


खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सबसे ज्यादा ध्यान बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स खींच रहे हैं। बीबी 16 में कुछ कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इनकी पॉपुलैरिटी शो खत्म होते-होते इतनी बढ़ गई कि अब फैंस अपने फेवरेट्स को एक बार फिर देखना चाहते हैं और लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स आ सकते है नजर 

खतरों के खिलाड़ी 13 में बिग बॉस 16 से शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा के शामिल होने की खबरें आ चुकी है। अब इस लिस्ट में कुछ और पॉपुलर स्टार्स के नाम शामिल हो गए हैं। हालांकि, शो के मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे आएंगे नजर 

रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक पेज ने इंस्टाग्राम पर अपडेट शेयर की है। जानकारी के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 13 में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के अलावा मोहसिन खान, मुनव्वर फारुकी, सुरभि ज्योति, उल्का गुप्ता, सुरभि चंदाना, अंजलि अरोड़ा, नकुल मेहता, धीरज धूपर, शरद मल्होत्रा, इरिका फर्नांडिस, दिशा परमार, प्रिंस नरूला, आसिम रियाज, उर्फी जावेद और सनाया ईरानी का नाम शामिल है। हालांकि, अभी शो के मेकर्स की तरफ से अधिकारिक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: अपनी कॉमेडी से इंडस्ट्री में खूब छाए ये सितारे, साइड रोल में रहकर भी लीड एक्टर्स पर पड़े भारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed