फिल्मों में एक्शन और रोमांस के अलावा कॉमेडी का तड़का भी लगाया जाता है। दर्शकों को फिल्म में बांधे रखने के लिए हल्की-फुल्की कॉमेडी भरे सीन जरूर डाले जाते हैं। किसी फिल्म में मारधाड़ वाले सीन करने जितने मुश्किल होते हैं, उतना ही चुनौतीपूर्ण काम है दर्शकों को हंसाना। मगर, इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हुए हैं, जिन्होंने यह काम बखूबी किया है। फिल्म में इनकी उपस्थिति दर्शकों के लिए कॉमेडी की अच्छी-खासी डोज के रूप में जानी जाने लगी। भले ही ये सितारे साइड रोल में नजर आए, मगर इनकी लोकप्रियता लीड स्टार्स जैसी ही रही। आइए जानते हैं ऐसे ही कॉमेडी स्टार्स को...
Comedy Actors: अपनी कॉमेडी से इंडस्ट्री में खूब छाए ये सितारे, साइड रोल में रहकर भी लीड एक्टर्स पर पड़े भारी
जॉनी लीवर
इंडस्ट्री के टॉप कॉमेडियन का जिक्र होगा तो सबसे पहला नाम जॉनी लीवर का ही याद आएगा। सांवली सूरत वाले जॉनी लीवर का किसी भी फिल्म में होना इस बात की गारंटी है कि फिल्म में कॉमेडी भरपूर होगी। जॉनी लीवर गंभीर से गंभीर दृश्यों के बीच भी दर्शकों को गुदगुदाने वाले कलाकार हैं।
राजपाल यादव
अक्सर लोग बॉलीवुड में काम करने का सपना देखना इसलिए भी छोड़ देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वहां तक जाने के लिए सिर्फ हीरो जैसी बॉडी और लंबी कद-काठी की ही जरूरत है। ऐसे लोगों के लिए राजपाल यादव एक उदाहरण हैं। शायद खुद राजपाल यादव ने भी नहीं सोचा होगा कि एक्टिंग की दुनिया में वह ऐसा नाम कमाएंगे कि उनका मुकाबला करना भी आसान नहीं होगा। राजपाल यादव जब-जब पर्दे पर आए तो छा गए।
असरानी
अंग्रेजों के जमाने के जेलर यानि असरानी अपने जमाने के मशहूर और लोकप्रिय हास्य कलाकार रहे। एक समय था, जब उनके बिना कोई फिल्म पूरी नहीं होती थी। हर फिल्म निमार्ता उन्हें अपनी फिल्म का हिस्सा बनाना चाहता था।
Shraddha Arya: दलाई लामा की निंदा करना श्रद्धा आर्या को पड़ा भारी, पोस्ट डिलीट कर मांगनी पड़ी माफी
संजय मिश्रा
बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता संजय मिश्रा भी कॉमेडी किरदार बखूबी अदा करते हैं। संजय मिश्रा सहज कॉमेडी करने वाले अभिनेता हैं और जो हंसते कम और हंसाते ज्यादा हैं। वह कई टीवी शो में भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट कर चुके हैं।
Salman Khan: 'भाई की फिल्मों में हो जाती है डबल इनकम', आखिर क्यों दिहाड़ी वर्कर्स की पहली पसंद हैं सलमान