Kesari Veer: 'केसरी वीर' की रिलीज टली, जानिए अब कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म?
Kesari Veer: फिल्म 'केसरी वीर' की रिलीज डेट टल गई है। हाल ही में निर्माताओं ने इस बात की जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म अब कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'केसरी वीर' के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। पहले यह फिल्म 14 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे 16 मई 2025 तक के लिए टाल दिया है। इसकी जानकारी हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की गई है।
निर्माताओं ने एक खास पोस्टर जारी करके इस बदलाव की जानकारी दी है। पोस्टर पर लिखा है, "केसरी वीर' के लिए प्यार और उत्साह देखकर हम अभिभूत हैं। इसे दुनियाभर में और प्रभावशाली रूप से लॉन्च करने के लिए हम अब रिलीज डेट को 16 मई 2025 कर रहे हैं।" इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, "सोमनाथ के महान योद्धा की कहानी 'केसरी वीर' अब 16 मई को सिनेमाघरों में। हर हर महादेव।"
View this post on Instagram
फिल्म का निर्देशन कानू चौहान ने किया है। 13 फरवरी को इसका टीजर जारी किया गया था जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। टीजर में सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी का एक्शन से भरपूर दमदार अंदाज देखने को मिला था। इस टीजर ने फैंस की उम्मीदों को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। फिल्म में संगीत मोंटी शर्मा ने दिया है। वहीं, इसकी पटकथा क्षितिज श्रीवास्तव और कानू चौहान ने मिलकर लिखी है।
Vada Chennai 2: फिल्म के सीक्वल को लेकर निर्माता वेत्रीमारन ने किया बड़ा खुलासा, बोले- जल्द शुरु होगी..
'केसरी वीर' में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म सोमनाथ के एक योद्धा की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव देने की कोशिश करेगी।