फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhanush movie veda chennai sequel latest update from vetrimaaran

Vada Chennai 2: फिल्म के सीक्वल को लेकर निर्माता वेत्रीमारन ने किया बड़ा खुलासा, बोले- जल्द शुरु होगी..

Mon, 10 Mar 2025 02:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 10 Mar 2025 02:59 PM IST
सार

Vada Chennai 2: हाल ही में अभिनेता धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वदा चेन्नई’ के सीक्वल के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। फिल्म निर्माता ने इसके निर्माण को लेकर बात की। आइए जानते हैं निर्माता ने क्या कहा..

विज्ञापन
Dhanush movie veda chennai sequel latest update from vetrimaaran
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम- @dhanushkraja

विस्तार

वेत्रीमारन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वदा चेन्नई’ ने बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता धनुष को खास पहचान दिलाई थी। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर फिल्म निर्माता ने अच्छे संकेत दिए हैं। जानिए क्या है फिल्म को लेकर नया अपडेट। 

विज्ञापन

बहुत जल्द आ रहे हैं धनुष
हाल ही धनुष अभिनीत फिल्म ‘वदा चेन्नई’ के फिल्म निर्माता वेत्रीमारन एक पुरस्कार समारोह में पहुंचे। समारोह में उनसे धनुष की आगामी फिल्मों को लेकर सवाल किया गया, जिसपर उन्होंने ‘वदा चेन्नई 2’ का जिक्र किया। निर्माता ने कहा कि धनुष की फिल्मों  से जुड़े सवाल पूछने के कारण ही इस फिल्म का जिक्र हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि धनुष की आगामी फिल्म का निर्माण शुरु हो चुका है। उन्होंने कहा कि फिल्म की चर्चा से ही उसका और नाम हो रहा है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Laughter Chefs 2: भारती सिंह ने कह दिया कुछ ऐसा कि नाराज हो गए अभिषेक कुमार, ले लिया शो छोड़ने का फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


‘वदा चेन्नई’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
‘वदा चेन्नई’ फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। धनुष अभिनीत फिल्म ‘वदा चेन्नई’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म थी,  जिसकी कहानी और दृश्य लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में धनुष के अलावा ऐश्वर्या राजेश, अमीर, डेनियल बालाजी और किशोर जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'सिकंदर' में ईद के जश्न के साथ दिखेंगे होली के रंग, 'बम बम भोले' का टीजर रिलीज, जानें कब आएगा गाना?

धनुष का वर्कफ्रंट
सिनेमा का दुनिया के धाकड़ अभिनेताओं में शुमार धनुष किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। धनुष के पास कई फिल्में हैं, जिसमें शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी ‘कुबेरा’ शामिल है, जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अभिनेता के पास ‘इडली कढ़ाई’, ‘डी 55’ जैसी तमाम फिल्में लाइन में लगी है। अब ‘वदा चेन्नई’  के सीक्वल की भी खबरें आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed