फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kerala government waives entertainment Tax for theatres from January to March 2021

तीन महीने के लिए सिनेमाघर का मनोरंजन कर व बिजली बिल माफ, फिल्म जगत की असली हमदर्द बनी ये राज्य सरकार

Tue, 12 Jan 2021 12:35 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 12 Jan 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Kerala government waives entertainment Tax for theatres from January to March 2021
movie theatre

हर छोटे बड़े काम के लिए फिल्मी सितारों का मुंह ताकने वाली देश की राज्य सरकारों के सामने केरल की राज्य सरकार ने एक बढ़िया उदाहरण पेश किया है। सिनेमाघरों की मौजूदा हालत को देखते हुए केरल सरकार ने जनवरी से मार्च 2021 के बीच में सिनेमाघरों से मनोरंजन कर नहीं लेने का फैसला किया है। साथ ही सिनेमाघरों को बिजली बिल में भी 50 फीसदी की राहत दे दी गई है।सिनेमा के मामले में पूरा देश अब तक दिक्कतें झेल रहा है। चाहे वह देश का कोई सा भी राज्य हो, वहां भारत सरकार के नियमानुसार सिर्फ 50 फीसदी लोगों को ही एक साथ फिल्म देखने की अनुमति है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु सरकार ने अपने राज्य में सिनेमाघरों को पूरे सौ फीसदी तक खोलने की इजाजत दे दी थी। लेकिन, केंद्र सरकार के एतराज की वजह से उन्हें अपना यह फैसला वापस लेना पड़ा। और यह सब हुआ था तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता विजय की आने वाली फिल्म 'मास्टर' के लिए।थिएकेरल में हाल ही में 5 जनवरी से 50 फीसदी लोगों को एक साथ फिल्म देखने की अनुमति के साथ सिनेमाघर खोलें गए हैं। इस दौरान सरकार की तरफ से लागू किए गए स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन भी करना होगा। हालांकि, राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बावजूद केरल फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सिनेमाघरों को बंद ही रखना ठीक समझा। वह चाहते थे कि पहले उनकी बातचीत सरकार से हो जाए और उसके बाद ही वह सिनेमाघरों को खोलने का जोखिम उठाएंगे।
विज्ञापन


यूनियन की बात को अब राज्य सरकार ने मान लिया है और उन्हें राहत देते हुए मनोरंजन कर न लगाने और बीते मार्च से लेकर अब तक का बिजली बिल आधा करने की मंजूरी दे दी है। आशा है कि बहुत ही जल्द केरल में भी सिनेमाघर खुल जाएंगे। देश के दूसरे राज्यों में सरकारों ने कोई राहत नहीं दी है। ऐसे में केरल सरकार ने सिनेमाघरों के मालिकों के लिए यह फैसला लिया तो फिल्मों से जुड़े मोहनलाल, ममूटी, मंजू वॉरियर, पृथ्वीराज सुकुमारन, आसिफ अली, दुलकर सलमान, तोविनो थॉमस जैसे कलाकारों ने सरकार के फैसले की खूब प्रशंसा की।सोशल मीडिया पर मोहनलाल ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और उन्होंने लिखा कि यह राहत मलयालम सिनेमा के अंदर ऊर्जा भर देगी। वहीं, ममूटी ने कहा कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री दिक्कतों से गुजर रही है, सरकार के इस फैसले से फिर से जी उठेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed