फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kenny Deori Basumatary On Jawan actor said i can make 45 films with budget of rs 45 lakh

Jawan: ‘45 लाख के बजट में तो मैं 45 फिल्म...’, शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर एक्टर केनी देवरी ने कही यह बात

Sun, 01 Oct 2023 07:39 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 01 Oct 2023 07:39 PM IST
सार

केनी देवरी बसुमतारी ने कहा, “उन्हें अक्सर महंगे कैमरा लेंस लेने का लालच होता है, जब भी मैं किसी फिल्म के सेट पर लेंस देखता हूं, तो सोचता हूं।''

विज्ञापन
Kenny Deori Basumatary On Jawan actor said i can make 45 films with budget of rs 45 lakh
केनी देवरी बसुमतारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स पर 596.20 करोड़ रुपये की धांसू कमाई कर ली है। फिल्म में नजर आने वाले एक्टर और फिल्म मेकर केनी देवरी बसुमतारी ने हिमालयन फिल्म फेस्टिवल में जवान को लेकर बात की है। उन्होंने ‘जवान’ के शूटिंग के दिनों को याद करते हुए चुटकी ली और कहा कि, एटली कुमार के एक फिल्म के सेट के बजट में तो वो कुंग फू फ्रेंचाइजी में 45 फिल्में बना सकते हैं। 

विज्ञापन

 

Kenny Deori Basumatary On Jawan actor said i can make 45 films with budget of rs 45 lakh
केनी देवरी बसुमतारी - फोटो : सोशल मीडिया

केनी देवरी बसुमतारी ने कहा, “ उन्हें अक्सर महंगे कैमरा लेंस लेने का लालच होता है, जब भी मैं किसी फिल्म के सेट पर लेंस देखता हूं, तो सोचता हूं कि चलो 12 लाख रुपये का ये लेंस में भी ले लूं, लेकिन आपको इसके साथ पूरी किट की जरूरत होती है। तब यह समझ आ जाता है कि ये संभव नहीं होगा। फिल्म 'जवान' के बारे में मैंने सुना है कि उस महिला जेल के सेट के लिए 45 लाख रुपये के करीब पैसे खर्च किए गए थे। मैं तो 45 लाख रुपये में इसकी रिलीज सहित पूरी बना सकता हूं।”


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kenny Deori Basumatary On Jawan actor said i can make 45 films with budget of rs 45 lakh
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं फिल्म बनाने पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ''इसके लिए डायरेक्टर को कम से कम तीन चीजें ध्यान रखनी चाहिए। सबसे पहले तो स्क्रिप्ट ठोस होनी चाहिए। दूसरा, अगर आपका आपके मेन लीड को कुछ बुरा चाहिए और आपको दर्शकों को दिखाना चाहिए कि वो इसे कैसे हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा तीसरी बात ये है कि  आपकी कास्टिंग हमेशा सही होनी चाहिए। साथ ही अपनी फिल्मों के लिए एक्टर्स का ऑडिशन जरूर लें।''

Jackky Bhagnani: 'सीबीएफसी' के सपोर्ट में आए जैकी भगनानी, विवादों के बीच की फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सराहना

विज्ञापन

Kenny Deori Basumatary On Jawan actor said i can make 45 films with budget of rs 45 lakh
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो बासुमतारी इसी साल के आखिर में अपनी स्थानीय कुंग फू फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पर काम करना शुरू करने वाले हैं। इसके अलावा वो एक सुपरहीरो फिल्म भी बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-  Farah Khan: पिता के अंतिम संस्कार के लिए केवल 30 रुपये थे, संघर्ष के दिनों को याद कर फराह खान का छलका का दर्द

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed