फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kennedy Premieres at 10th Indie Meme Fest India Release Soon Says Anurag Kashyap

Kennedy: ‘कैनेडी’ ने 10वें इंडी मीम फिल्म फेस्टिवल में मचाया धमाल, अनुराग कश्यप बोले- भारत में जल्द रिलीज होगी

Sat, 12 Apr 2025 12:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:48 PM IST
सार

10th Indie Meme Festival: 10वें इंडी मीम फिल्म फेस्टिवल में हाल ही में अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'कैनेडी' प्रदर्शित की गई। इस दौरान बड़ी वहां बड़ी संख्या में भीड़ नजर आई।

विज्ञापन
Kennedy Premieres at 10th Indie Meme Fest India Release Soon Says Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप, कैनेडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' हाल ही में 10वें इंडी मीम फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई। शुक्रवार रात (11 अप्रैल) हुई की स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन

Vishwambhara Song: 'विश्वंभरा' का पहला गाना 'रामा रामा' जारी, हनुमान जयंती पर चिरंजीवी के फैंस को मिला तोहफा

विज्ञापन

Kennedy Premieres at 10th Indie Meme Fest India Release Soon Says Anurag Kashyap
कैनेडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

फिल्म 'कैनेडी' की शूटिंग ज्यादातर रात के समय मुंबई की सड़कों पर 30 दिनों तक चली थी। यह कहानी एक अनिद्रा से पीड़ित पूर्व पुलिसवाले की है। उसे  लंबे समय से मृत मान लिया गया है, लेकिन वह अब भी भ्रष्ट सिस्टम के लिए काम करता है और मुक्ति की तलाश में है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने लॉकडाउन के दौरान लिखा था। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में राहुल भट्ट और सनी लियोनी हैं। यह अनुराग कश्यप की बतौर निर्देशक 27वीं फिल्म है।
Jaaved Jaaferi: जावेद जाफरी का एक्स अकाउंट हुआ हैक, अभिनेता ने फैंस से की इसकी शिकायत करने की अपील

विज्ञापन

Kennedy Premieres at 10th Indie Meme Fest India Release Soon Says Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लेकर अनुराग ने कही ये बात

स्क्रीनिंग के दौरान अनुराग कश्यप भी फेस्टिवल में मौजूद थे। दर्शकों के जोरदार रिस्पॉन्स से वह काफी प्रभावित हुए। अनुराग कश्यप ने कहा, "'कैनेडी' को दुनियाभर के दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है, यह दिल को छू लेने वाला है ।" उन्होंने आगे कहा, "कान प्रीमियर के लगभग दो साल बाद भी मुझे इसके बारे में बात करने के लिए दुनियाभर से न्योता मिलता है। भारत में मेरे प्रोड्यूसर्स फिल्म की रिलीज के लिए काम कर रहे हैं और यह जल्द ही होनी चाहिए।" फिल्म 'कैनेडी' को जी स्टूडियोज और गुड बैड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन

Kennedy Premieres at 10th Indie Meme Fest India Release Soon Says Anurag Kashyap
कैनेडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब इन फिल्म फेस्टिवल्स में हो चुकी है प्रदर्शित

'कैनेडी' ने 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में अपने प्रीमियर के बाद से अब तक करीब 20 से ज्यादा फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी जगह बनाई है। इनमें सिडनी फिल्म फेस्टिवल (ऑस्ट्रेलिया), बुकियन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल (दक्षिण कोरिया), न्युशाटेल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (स्विट्जरलैंड), इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (यूके), फैंटास्टिक फेस्ट (अमेरिका), जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल और कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed