केबीसी 18: माधुरी दीक्षित ने दिया बिग बी को सरप्राइज, क्यों भावुक हुए अमिताभ बच्चन? देखें वायरल वीडियो
KBC 18: अमिताभ बच्चन इन दिनों 'केबीसी 18' होस्ट करते नजर आ रहे हैं। मेकर्स की ओर से सामने आए शो के नए प्रोमो में माधुरी दीक्षित भी शामिल होती नजर आ रही हैं। जानिए शो के नए एपिसोड में क्या कुछ होगा खास।
विस्तार
अगले एपिसोड में क्या खास?
मेकर्स ने शुक्रवार के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें माधुरी दीक्षित स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो का हिस्सा बनेंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ कुछ कह रहे होते हैं, इतने में एक गाना बजने लगता है और माधुरी की एंट्री हो जाती है। माधुरी को देख अमिताभ भी हैरान रह जाते हैं।
वीडियो में आगे माधुरी कहती हैं कि आज का एपिसोड और भी खास है क्योंकि आज आपके बर्थडे का ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। इसके बाद शो में जश्न मनाया जाता है। एक वीडियो भी दिखाया जाता है, जिसमें देशभर से लोग बिग बी को बर्थडे विश करते हैं।
वीडियो के आखिर में बेटे अभिषेक बच्चन भी आकर अमिताभ को गले लगाते हैं। इसके बाद माधुरी बिग बी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाती हैं। ये सब देखकर अमिताभ भी भावुक होते दिखते हैं।
आखिर में अमिताभ दर्शकों का आभार जताते हुए कहते हैं, 'जिस दिन आप लोगों का प्यार बंद हो जाएगा, उस दिन हम भी बंद हो जाएंगे। प्रोमो सामने आने के बाद अब फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
देखें वीडियो-
- बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ होस्ट कर रहे हैं।
- ये सोनी चैनल पर प्रसारित होता है।
- नया एपिसोड शुक्रवार को रात 9 बजे से प्रसारित होगा।
- इस एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट: एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, वेकेशन की तस्वीरों में दिखी खूबसूरत बॉन्डिंग