फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kaun banega crorepati kbc 14 amitabh bachchan latest episode  questions answer

KBC 14: करवा चौथ के दिन मिस हो गया केबीसी का एपिसोड! यहां देखिए इस दिन पूछे गए सवालों के जवाब

Fri, 14 Oct 2022 02:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 14 Oct 2022 02:01 PM IST
सार

बिग बी हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से ऐसे-ऐसे आसान और रोचक सवाल कर रहे हैं कि दर्शकों के मन में एक बात आती रही है, काश वे भी वहां होते। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो नीचे दिए गए सवालों के जवाब दीजिए।

विज्ञापन
kaun banega crorepati kbc 14 amitabh bachchan latest episode  questions answer
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कौन बनेगा करोड़पति टीवी का मशहूर क्विज शो है। इस शो में आने वाला हर कंटेस्टेंट करोड़पति बनने का सपना लेकर आता है। कुछ लोगों की उम्मीदें पूरी होती हैं, तो वहीं कुछ लोग मायूस होकर भी जाते हैं। लेकिन हॉटसीट तक पहुंचने वाला लगभग हर शख्स लाखों रुपये जीतकर अपने घर जा रहा है। बिग बी हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से ऐसे-ऐसे आसान और रोचक सवाल कर रहे हैं कि दर्शकों के मन में एक बात आती रही है, काश वे भी वहां होते। अगर आपको भी लगता है कि आप केबीसी के सवालों का सामना कर सकते हैं, तो चलिए यहां केबीसी के कुछ सवाल दिए जा रहे हैं, जिनके सही जवाब देकर  आप अपना टेस्ट ले सकते हैं-

विज्ञापन

केबीसी को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल चुका है। वहीं दूसरे करोड़पति शाश्वत नाम के कंटेस्टेंट थे। जिन्होंने एक करोड़ रुपये जीत लिए थे। इसके बाद उनके सामने 7.5 करोड़ रुपये कका सवाल आया,  जिसका उन्होंने गलत जवाब दे दिया और जीती हुई रकम हारकर 75 लाख पर पहुंच गए। 

1. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क किस राज्य में है?
A. उत्तराखंड
B. अरुणाचल प्रदेश
C. सिक्किम
D. हिमाचल प्रदेश

सही जवाब- हिमाचल प्रदेश

2. कौन-सा देश राष्ट्रमंडल देशों 'कॉमनवेल्थ' का प्राइमरी मेंबर नहीं है?
A. मैक्सिको
B. ऑस्ट्रेलिया
C. पाकिस्तान
D. दक्षिण अफ्रीका

सही जवाब- मैक्सिको

Sapna Choudhary: दुल्हन के लिबास में सजी सपना ने पति की आरती उतार खोला व्रत, वीडियो शेयर कर कहा- कहे तोसे सजन
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले केबीसी में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर खास एपिसोड़ का प्रसारण भी हुआ था, जिसमें जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे। इस दौरान बिग बी के कई राज भी खुले। ये एपिसोड काफी मजेदार था।

3. सीलोन किस देश का पुराना नाम था?
A. म्यांमार
B. श्रीलंका
C. नेपाल
D. भूटान

सही जवाब-  श्रीलंका

4. हिंदू शास्त्रों के अनुसार कौन सा विकल्प भगवान शिव का अवतार या नाम नहीं है?
A. नटराज
B. महाकाल
C. वक्रतुंड
D. रुद्र

सही जवाब-  वक्रतुंड

Charu Asopa-Rajeev Sen: करवा चौथ वाले दिन राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार, दोनों ने उठाया यह कदम
 

विज्ञापन

केबीसी का ये 14वां सीजन है। पिछले एक सीजन को छोड़ दें तो बिग बी शुरू से केबीसी को होस्ट कर रहे हैं और इसको मजेदार बना रहे हैं। 

5. वाराणसी में किस घाट का नाम गंगा से मिलने वाली नदी से मिलता है?
A. अस्सी घाट
B. तुलसी घाट
C. ललिता घाट
D. राजघाट

सही जवाब-  अस्सी घाट

6. लाइफटाइम-फ्री किस IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड पर लागू है?
A. आईडीएफसी फर्स्ट मिलेनिया क्रेडिट कार्ड
B. आईडीएफसी फर्स्ट क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट
C. आईडीएफसी फर्स्ट वाओ! क्रेडिट कार्ड
D. उपर्युक्त सभी

सही जवाब-  उपर्युक्त सभी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed