हाथों में मेहंदी लगाए, लाल रंग का दामड़ (हरियाणवी लहंगा) पहने, पूजा की थाली थामे...सपना चौधरी ने चांद को देख अपने करवा चौथ का व्रत खोला। दुल्हन की तरह सजी हरियाणवी डांसिंग क्वीन ने अपने पति के साथ अपने करवा चौथ की झलक दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है। बता दें कि 2020 में वीर साहू से शादी करने के बाद सपना चौधरी ने गुरुवार को अपना दूसरा करवा चौथ मनाया। इस दौरान सपना चौधरी हरियाणा की ट्रेडिशनल ड्रेस घाघरा-चोली में नजर आईं।
Sapna Choudhary: दुल्हन के लिबास में सजी सपना ने पति की आरती उतार खोला व्रत, वीडियो शेयर कर कहा- कहे तोसे सजन
सामने आए वीडियो में सपना चौधरी, सुर्ख लाल जोड़े में अपने पति वीर साहू के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'कहे तोसे सजना ये तेरी सजनिया' गाना बज रहा है। दुल्हन के लिबास में सज-धजकर सपना चौधरी पहले अपने पति को टीका लगाती हैं, फिर पति की आरती करती हैं, चांद को अर्घ्य देती हैं और अंत में पति वीर साहू के हाथों से पानी पीती हैं। वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं उनके फैंस, वीडियो पर कमेंट कर उनकी उनकी जोड़ी की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)
कटरीना कैफ ने पहला, तो गीता बसरा ने पति से दूर मनाया करवा चौथ, देखें सितारों की खूबसूरत तस्वीरें
बता दें कि इस वीडियो से पहले भी सपना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो को शेयर किया था। इस वीडियो में सपना सोलह श्रृंगार करके करवा चौथ के लिए सजी नजर आ रही थीं। हाथों में अपने पिया के नाम की मेहंदी और लाल साड़ी पहने सपना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके मंगलसूत्र की भी झलक दिखाई थी। बता दें कि उनके मंगलसूत्र पर उनकी और पति वीर साहू की तस्वीर लगी हुई थी।
होने वाली है साल की सबसे बड़ी टक्कर, भारत-पाकिस्तान मैच के दिन भिड़ेंगे सलमान-शाहरुख
बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने 2020 में अपने परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली थी। शादी के 9 महीने बाद सपना ने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद दोनों की शादी की बात सबके सामने आई। दोनों का बेटा पोरस भी हाल ही में दो साल का हो गया है। वीर साहू सिंगर होने के साथ एक्टर भी हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में गाना गाने के अलावा अभिनय भी कर चुके हैं।
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)
मिथुन चक्रवर्ती को बेटी दिशानी की भी बड़े परदे पर एंट्री, इस हॉलीवुड फिल्म से होगा डेब्यू