फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh Bachchan and vicky kaushal talks about their cooking skills in finale

KBC 14: 'मेरे और विक्की के हालात एक जैसे...', आखिर बिग बी ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात

Sun, 25 Dec 2022 03:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 25 Dec 2022 03:37 PM IST
सार

केबीसी 14 के  फिनाले वीक में अमिताभ बच्चन के शो पर विक्की कौशल और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान विक्की कौशल के साथ बातचीत में अमिताभ बच्चन ने एक खुलासा किया है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। 

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh Bachchan and vicky kaushal talks about their cooking skills in finale
विक्की कौशल और अमिताभ बचन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन का आखिरी पड़ाव चल रहा है। इसी क्रम में शो में सोमवार यानी 26 दिसंबर 2022 से फिनाले वीक होगा। इस बार फिनाले वीक में कोई कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि कई फिल्मी और टेलीविजन सितारे नजर आएंगे। ऐसे में शो में गोविंदा नाम मेरा के लीड स्टार विक्की कौशल और कियारा आडवाणी भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन

सोनी टीवी की तरफ से केबीसी 14 का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में अमिताभ और विक्की अपनी कुकिंग स्किल के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। शो में विक्की कौशल ब्लू कलर के सूट में नजर आए, जबकि कियारा आडवाणी ब्लैक साड़ी में दिखीं, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोमो वीडियो में अमिताभ कियारा से पूछते हैं कि क्या आप खाना बना लेती हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कभी- कभी। वहीं, विक्की कहते हैं कि मैं चाय बना लेता हूं। इसी क्रम में बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ बच्चन विक्की कौशल और कियारा से अपने बारे में बात करते हुए कहते हैं 'आपकी और हमारी हालत बिल्कुल एक जैसी है'। अमिताभ विक्की से कहते है 'आप कम से कम चाय तो बना लेते हैं। मैं केवल पानी गर्म कर सकता हूं।' इसके बाद बिग बी एक किस्सा सुनाते हैं कहते हैं, 'एक बार विदेश गया हुआ था तो मुझे अकेले रहना था वहां तब मैंने सीखा था कि अंडा कैसे बनाते हैं। 7 दिन तो लग गए की उसको सही तरीके से फोड़ा कैसे जाता है। कभी इधर गया कभी उधर गिर गया। ऐसे में मैं सिर्फ पानी उबाल सकता हूं।'

यह भी पढ़ें: प्रकाश राज की लव स्टोरी में 'विलेन' बना एक हादसा, जानें कैसे जुदा हुईं ललिता से राहें

विज्ञापन

बता दें कि केबीसी 14 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। तो वहीं, केबीसी 14 शो का 30 दिसंबर 2022 को फिनाले होगा। वहीं, 'गोविंदा नाम मेरा' की बात करें तो यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसी हफ्ते डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसमें विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी नजर आए हैं।फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: जब इन एक्ट्रेस ने भारी लहंगे छोड़ शादी के लिए चुनी साड़ी, लगीं बेहद हसीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed