घोड़े को पसंद नहीं आईं कैटरीना, हुआ बुरा हाल
अपनी आगामी फिल्म 'फितूर' की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ घोड़े पर से गिर पड़ीं। इससे उनकी गर्दन और पैर घायल हो गए हैं। फिल्म के एक बेहद अहम दृश्य में कैटरीना को घोड़ा दौड़ाते दिखना था, इसके लिए कैटरीना पहले काफी मशक्कत के साथ घोड़ा दौड़ाना सीखा। लेकिन शूटिंग के दौरान ऐन मौके पर वह अपना संतुलन खो बैठी।
जानकारी के मुताबिक घोड़ा वाले दृश्य की शुरुआती शूटिंग सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक कैटरीना से एक चूक हो गई। इसके बाद कैटरीना का संतुलन बिगड़ा और उनका आधा शरीर घोड़े के पीठ पर और आधा शरीर हवा में झूलने लगा। यह देख सेट पर मौजूद लोगों की हवाइयां उड़ गईं।
लेकिन कैटरीना इस मौके पर तनाव लिए बिना सूझबूझ दिखाते हुए जल्द ही घोड़े पर फिर से काबू पाने में सफल हो गईं। हालांकि इस दुघर्टना में उनकी गर्दन और पैर में चोट आ गई। इसके बावजूद ने उन्होंने शूटिंग पूरी की और उस शॉट को देकर ही सेट वापस लौटीं।
फिल्म की तस्वीर इंटरनेट पर हुई लीक
कुछ दिनों पहले इसी फिल्म से संबंधित एक तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई थी। इसमें कैटरीना कैफ और आदित्य राय कपूर एक दूसरे को किस करते हुए दिख रहे थे। माना जा रहा था कि यह फिल्म का एक दृश्य है।
गौरतलब है कि यह फिल्म 'फितूर' चार्ल्स डिकेंस की किताब 'द ग्रेट एक्सपेक्टशन्स' पर आधारित है। इसमें एक चित्रकार की प्रेम कहानी है। फिल्म में चित्रकार नूर के किरदार आदित्य रॉय कपूर और उसकी प्रेमिका फिरदौस की किरदार में कैटरीना हैं।
फिल्म में रेखा भी एक अहम किरदार में हैं। इसका निर्देशन 'काइ पो चे' फेम अभिषेक कपूर कर रहे हैं, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। यह 12 फरवरी 2016 को रिलीज होगी।