कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक छत के नीचे से हटने के बाद कुछ भी साझा नहीं रखना चाहते। ताजा मामला है कि कैटरीना ने अपना फिजिकल ट्रेनर और जिम बदल लिए हैं।
रणबीर से बदला लेंगी कैटरीना, बीच में आईं दीपिका पादुकोण
सूत्र बताते हैं कि कैटरीना अब हर तरह से रणबीर से दूरी चाहती हैं। हाल में उन्होंने अपना फ्लैट पूर्व बॉयफ्रेंड सलमान खान के घर के नजदीक लिया और वह रणबीर से फिर दोस्ती के मूड में कतई नहीं हैं।
रणबीर से बदला लेंगी कैटरीना, बीच में आईं दीपिका पादुकोण
अच्छे दिनों में कैटरीना-रणबीर एक ही जिम में एक ही ट्रेनर के पास जाते थे। सूत्रों का कहना है कि कैटरीना ऐसी जगह नहीं जाना चाहतीं जहां रणबीर जाते हैं क्योंकि लोगों को बातें बनाने का मौका मिल जाता है।
रणबीर से बदला लेंगी कैटरीना, बीच में आईं दीपिका पादुकोण
इसमें संदेह नहीं कि दूरियों के जख्म अभी कैटरीना के दिल में हरे हैं। वह नहीं चाहतीं कि उनके बारे में कोई चर्चा करे।
रणबीर से बदला लेंगी कैटरीना, बीच में आईं दीपिका पादुकोण
रोचक बात यह है कि कैटरीना ने रणबीर के ट्रेनर से दूर होकर जो नई ट्रेनर रखी हैं, वह उनकी प्रतिद्वंद्वी और रणबीर की पूर्व गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की फिटनेस का खयाल भी रखती हैं। क्या यहां से नई चर्चाएं नहीं शुरू होंगी?