फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Katrina Kaif Celebrates Birthday With Ranbir in Corsica

जानिए 16 जुलाई की रात कहां थे रणबीर-कैटरीना?

Fri, 18 Jul 2014 08:22 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Celebrates Birthday With Ranbir in Corsica

कैट के जन्मदिन को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी कि वह अपने जन्मदिन पर रणबीर के साथ कोर्सिका में होंगी। लेकिन अब कैट के जन्मदिन के एक दिन बाद खुलासा ये हुआ है कि रणबीर और कैट दोनों ने दो दिन की छुट्टी लेकर किसी आइलैंड पर जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन


कैटरीना कैफ जो कल पूरे 31 साल की हो गई हैं, उन्होंने अपना जन्मदिन अपने प्रेमी रणबीर कपूर के साथ मनाया है। ये प्रेमी जोड़ा एक आइलैंड पर गया।

रणबीर इन दिनों जहाँ दीपिका के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' के लिए कोर्सिका में शूट कर रहे हैं, वहीं कैट ऋतिक के साथ प्रागु में 'बैंग बैंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

बैंग बैंग की कर रही हैं शूटिंग

Katrina Kaif Celebrates Birthday With Ranbir in Corsica

​​​​​एक सूत्र ने कहा, "कैट 'बैंग बैंग' के लिए प्रागु में शूटिंग कर रही हैं। लेकिन उनके जन्मदिन के लिए उन्हें दो दिन की छुट्टी दे दी गई थी। छुट्टी मिलने के बाद वह तुरंत कोर्सिका के लिए रणबीर को मिलने निकल गई। रणबीर ने भी अपनी शूट से छुट्टी ले ली थी।"​​

सूत्र आगे कहता है, "कुछ समय पहले दोनों कैट के कोर्सिका में रणबीर के साथ समय बिताने की भी खबर थी। लेकिन इस खबर के विपरीत उन्होंने कुछ और ही सरप्राइज़ सोच रखा था और वह इसके लिए 15 जुलाई की रात को निकल गए। आज दोनों के अपने-अपने शूट पर वापिस आने की खबर है।" इस बारे में रणबीर और कैट से बात नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed