फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katreena to seek answer from ranbir

अब कैटरीना कैफ मांगेंगी रणबीर कपूर से जवाब, क्या है मामला?

Wed, 02 Dec 2015 11:22 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
katreena to seek answer from ranbir

फिल्म तमाशा की रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी के साथ कैटरीना कैफ की भी चर्चा हुई। दोनों कलाकारों से कैटरीना पर सवाल हुए और इस ब्रिटिश-भारतीय सुंदरी के असहज होने की खबरें भी खूब छपीं। कैटरीना खुश हैं कि फिल्म की रिलीज के बाद इन खबरों का तूफान थम जाएगा, लेकिन उनके पास कुछ सवाल रणबीर के लिए हैं।

विज्ञापन


तमाशा के रिलीज होने के बाद अगर किसी ने सचमुच राहत की सांस ली है तो वह हैं कैटरीना कैफ। रणबीर कपूर की लिव-इन-पार्टनर अभिनेत्री। बीते डेढ़ महीने से रणबीर-दीपिका की मीडिया में हो रही चर्चाओं ने कैटरीना को परेशान कर रखा था। हर तरफ कहा जा रहा था कि यह जोड़ी शानदार लग रही है।
विज्ञापन


अधिकांश जगहों पर दीपिका की रणबीर के साथ जोड़ी को कैटरीना के मुकाबले ज्यादा नंबर दिए जा रहे थे। उनके सात साल पुराने प्यार की बातें हो रही थीं और बहुत से लोग आहें भर कर यह भी कह रहे थे कि रणबीर के लायक दीपिका हैं, कैटरीना नहीं!

विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरीना भी वो सबकुछ देख रही थीं

katreena to seek answer from ranbir

मीडिया कॉन्फ्रेंसों में रणबीर-दीपिका से ऐसे चमत्कारों पर सवाल किए गए कि मान लीजिए कुछ यूं हो जाए जिससे वे फिर से एक हो जाएं! यह सब कुछ कैटरीना की नजरों और कानों से दूर नहीं था। जानकारों की मानें तो पूरा दौर कैटरीना के लिए किसी खराब सपने की तरह गुजरा और संभवतः यही कारण था कि जब निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म में इंडस्ट्री के तमाम मेहमान खास शो देखने पहुंचे तो कैटरीना नही आईं।

कहा गया कि वह पर्दे पर अपने प्रेमी को उसकी पूर्व प्रेमिका के साथ देखना नहीं चाहतीं। तब तो और भी नहीं जब दोनों की शानदार कैमेस्ट्री की चर्चाओं को पंख लगे हुए थे। वास्तव में कैटरीना इस पूरे दौर में मीडिया की नजरों में थीं। जब वह रणबीर के तमाशा के प्रमोशन के लिए लंदन से आने से एक रात पहले थाईलैंड चली गईं तब भी और जब वह मुंबई के चर्चों में प्रर्थना करते हुए घूम रही थीं।

इधर, मीडिया प्रमोशन के दौरान रणबीर से दीपिका और कैटरीना को लेकर सवाल हुए और उन्होंने बहुत संतुलित ढंग से जवाब दिए। उन्होंने साफ कहा कि दीपिका के साथ अतीत था और अब सिर्फ अच्छी दोस्ती है। वह अच्छे सह-कलाकार हैं। एक-दूसरे के शुभचिंतक हैं।

दीपिका ने रणबीर के लिए मेहनत की

katreena to seek answer from ranbir

सबने देखा कि दीपिका ने रणबीर के तीन फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने के बाद के इस कठिन दौर में खूब मेहनत से फिल्म प्रमोट की। उन्होंने ऐसे सवालों के जवाब में रणबीर का बचाव किया, जब कहा गया कि अब लोगों का इस हीरो पर से विश्वास कम हो गया है।

इसी बीच प्रमोशन के आखिरी दौर में एक ऐसी बात भी हुई जिसने दीपिका को परेशान किया। उन्होंने हंसी-मजाक में कह दिया कि वह रणबीर को लेकर अब भी पजेसिव हैं और रणबीर उनकी इजाजत के बिना शादी नहीं करेंगे। यह बात सुर्खियों में आ गई और अब कहा जा रहा है कि इसने कैटरीना को बहुत आहत किया है।

सूत्रों की मानें तो तमाशा के बॉक्स ऑफिस नतीजे आने के बाद रणबीर को घर लौटने पर कैटरीना के कई कठिन सवालों के जवाब देने पड़ेंगे।
उधर इन दिनों दीपिका के बेहद करीबी रणवीर सिंह कूल हैं और उन्होंने अभी तक ऐसा संकेत नहीं दिया है कि रणबीर-दीपिका की जोड़ी की लोकप्रियता से वह असुरक्षित महसूस करते हैं।

उन्होंने तमाशा के प्रमोशन के दौरान रणबीर-दीपिका के साथ तस्वीर खिंचाई, जो सोशल नेटवर्किंग दुनिया में काफी चर्चित रही। इस तरह स्पेशल शो में दीपिका और उनके माता-पिता के साथ रणवीर सिंह ने तमाशा देखी। अब तमाशा के दिन खत्म हो चुके हैं और आने वाले हफ्तों में दीपिका रणवीर सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म को प्रमोट करती हर कहीं दिखेंगी। यह नई शुरुआत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed