फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kathal trailer out Sanya Malhotra is tasked with the case of missing jackfruits in this Netflix comedy

Kathal trailer: मंत्री के घर से चोरी हुए 'कटहल' को ढूंढने निकली पुलिस, सान्या की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Thu, 04 May 2023 09:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 04 May 2023 09:50 PM IST
सार

फिल्म अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा, राजपाल यादव और विजय राज स्टारर जैकफ्रूट मिस्ट्री 'कटहल’ का ट्रेलर गुरुवार को आउट हो गया है।

विज्ञापन
Kathal trailer out Sanya Malhotra is tasked with the case of missing jackfruits in this Netflix comedy
फिल्म 'कटहल' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' फेम एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। आने वाले समय में सान्या मल्होत्रा फिल्म 'कटहल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के टाइटल ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हाई कर रखा है। अब इस एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए फिल्म 'कटहल' का मजेदार ट्रेलर सामने आ गया है। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा कटहल की तलाश करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

ट्रेलर को देखकर बखूबी समझा जा सकता है कि एक महिला पुलिस अफसर (सान्या) के इर्द-गिर्द इस कॉमेडी ड्रामा की कहानी रची गई है। अभिनेता विजय राज द्वारा अभिनीत विधायक के बगीचे से 2 कटहल चोरी होने के रहस्य को उजागर करने की महिला पुलिस अफसर की इस यात्रा को इस मूवी में देखा जा सकता है। मूवी में अभिनेता-कॉमेडियन राजपाल यादव भी एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी में एक पत्रकार के अवतार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kathal trailer out Sanya Malhotra is tasked with the case of missing jackfruits in this Netflix comedy
सान्या मल्होत्रा - फोटो : Instagram
सह-लेखक और निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा ने फिल्म पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मेरी पहली फिल्म, 'कटहल- ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ का ट्रेलर लॉन्च करना एक रोमांचक अनुभव है। बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ हमारी कहानी ऐसी है, जो दर्शकों को हंसाएगी। साथ ही यह एक मजबूत विचार को आगे लेकर जाएगी। हमने एक विचित्र व्यंग्य और हास्य के साथ इस फिल्म में संवेदनशीलता के साथ हर चरित्र का उजागर किया है। मैं दर्शकों को और इंतजार नहीं करा सकता। दर्शक 19 मई को फिल्म देख सकेंगे, यह सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगी'।


विज्ञापन

बता दें कि अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के अलावा इस फिल्म बॉलीवुड के मशहूर कलाकार राजपाल यादव और विजय राज लीड रोल में मौजूद हैं। जबकि फिल्म 'कटहल' का डायरेक्शन हिंदी सिनेमा के फेमस फिल्ममेकर यशोवर्धन मिश्रा ने किया है।

यह भी पढ़ें: सपा नेता अबु आजमी ने 'द केरल स्टोरी' को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, कहा- मेकर्स को जेल भेज देना चाहिए
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed