फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor reveals komolika actress

'कसौटी जिंदगी के 2' में होने जा रही 'कोमोलिका' की एंट्री, शो में ऐसे लगाएंगी तड़का

Sat, 13 Oct 2018 09:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
kasautii zindagii kay 2 ekta kapoor reveals komolika actress
हिना खान
कसौटी जिंदगी के 2 टीवी पर शुरू हो चुका है लेकिन ऐसा लग रहा है दर्शकों को ये शो रास नहीं आ रहा है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो को 15वां स्थान मिला है। ऐसे में अब शो में कोमोलिका की एंट्री होने जा रही है। एकता कपूर को उम्मीद होगी कि कोमोलिका के आने के बाद से दर्शकों का इंटरेस्ट फिर से इस शो की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन


सीरियल में कोमोलिका का रोल हिना खान कर रही हैं। एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कसौटी जिंदगी की कोमोलिका कैसी होंगी। वीडियो में एकता कहती हैं- 'कोमोलिका को अब अलग तरीके से लाना मेरे लिए बड़ी चुनौती है। इससे पहले वैम्प को उसके नखरे से बड़ी हीरोइन कहते थे, जिसके बड़े-बड़े रंगीन बाल होते थे लेकिन जब एक कहानी चटपटे और अलग पहलू से देखी जाए तो वो कोमोलिका है। वो कहानी का तड़का है। इस बार भी तड़का स्ट्रॉन्ग होगा लेकिन पहले से अलग होगा।'
विज्ञापन




अभी तक शो के मेकर्स की ओर से कोमोलिका के किरदार को लेकर सस्पेंस बनाकर रखा गया है। बता दें कि पिछले सीजन में इस रोल को उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। वहीं श्वेता तिवारी ने प्रेरणा और सीजेन खान ने अनुराग बासु का किरदार निभाया था। यह सीरियल छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने वाला सीरियल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed