{"_id":"2a00e0aa-3473-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kasab-to-be-tortured-before-execution-in-ramu-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी फिल्म में मारने से पहले कसाब को तड़पाएंगे रामू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी फिल्म में मारने से पहले कसाब को तड़पाएंगे रामू
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:36 PM IST
विज्ञापन
रामगोपाल वर्मा 26/11 की आतंकी घटना पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी इन दिनों चल रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट में पहले कसाब की फांसी के सीन नहीं थे। अब फांसी के दृश्य फिल्म का हिस्सा होंगे। रामगोपाल वर्मा की फिल्म में कसाब को फांसी अलग अंदाज में दी जाएगी।
विज्ञापन
मारने से पहले कसाब को उन लोगों के चेहरे दिखाए जाएंगे जिनकी जान कसाब की वजह से गई है। इतना ही नहीं मारने से पहले कसाब को जमकर तड़पाया भी जाएगा। यह बात रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए कही है। वह फांसी दिए जाने से खुश हैं पर उसके तरीके से नाखुश।
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, अगर मैं कसाब को फांसी पर लटकाता तो कसाब को पहले उन सारे पीड़ितों की तस्वीर दिखाता जिनकी जान उसकी वजह से गई। ज्यादातर भारतीय चाहते थे कि कसाब को पहले खूब टॉर्चर किया जाता और तड़पाया जाता और फिर उसे फांसी दी जाती।
विज्ञापन
उसे इतनी आसान मौत नसीब नहीं होनी चाहिए थी। अब रियल लाइफ में यह सब दृश्य नहीं हो पाए हैं इसलिए रामगोपाल वर्मा रील लाइफ में इन दृश्यों को फिल्माएंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म इतनी दर्शक बटोर पाती है।