फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karwa Chauth 2025: Celebs Who Keep Fast for Their Wives Long Life Raj Kundra Vicky Kaushal

Karwa Chauth: विक्की कौशल से अभिषेक बच्चन तक, पत्नी के साथ ये अभिनेता भी साथ में रखते हैं करवाचौथ का व्रत

Sun, 05 Oct 2025 04:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Oct 2025 04:48 PM IST
सार

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी यह त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ एक्टर्स भी अपनी पत्नी के साथ यह व्रत रखते हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025: Celebs Who Keep Fast for Their Wives Long Life Raj Kundra Vicky Kaushal
करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक है। परंपरा के मुताबिक सुहागिन स्त्रियां इस दिन व्रत रखती हैं और अपने पति की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। कई अभिनेत्रियां भी यह त्योहार मनाती हैं। अब इस त्योहार में एक नया ट्रेंड भी शुरू हो गया है। कुछ पुरुष भी अपनी पत्नी के साथ यह व्रत रखने लगे हैं। इसके उदाहरण फिल्म जगत में भी हैं। कई अभिनेता हैं, जो अपनी पत्नियों के साथ करवाचौथ का व्रत रखकर यह त्योहार सेलिब्रेट करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Karwa Chauth 2025: Celebs Who Keep Fast for Their Wives Long Life Raj Kundra Vicky Kaushal
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाती हैं। हर साल वे अभिषेक बच्चन के लिए यह व्रत रखती हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन भी अपनी चांद सी पत्नी के लिए यह व्रत रखते हैं और दिनभर भूखे रहते हैं। शाम को चांद के दीदार के साथ दोनों व्रत खोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: Celebs Who Keep Fast for Their Wives Long Life Raj Kundra Vicky Kaushal
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी करवाचौथ सेलिब्रेट करती हैं। हर साल उनका करवाचौथ लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। दिलचस्प बात यह है कि उनके साथ-साथ पति राज कुंद्रा भी यह व्रत रखते हैं। बिजनेसमैन से एक्टर बन चुके राज कुंद्रा भी शिल्पा शेट्टी के लिए भूखे रहते हैं।

विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: Celebs Who Keep Fast for Their Wives Long Life Raj Kundra Vicky Kaushal
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी फैंस की पसंदीदा है। दोनों कपल गोल्स पूरे करते हैं। जल्द ही दोनों अपनी पहली संतान का स्वागत करेंगे। कैटरीना कैफ भले ही विदेशी धरा पर पली-बढ़ी हैं, मगर उन्होंने भारतीय कल्चर को बखूबी अपनाया है। विक्की कौशल से शादी के बाद वे करवाचौथ का व्रत रखती हैं। कैटरीना के साथ विक्की भी करवाचौथ का व्रत रखते हैं।

Karwa Chauth 2025: Celebs Who Keep Fast for Their Wives Long Life Raj Kundra Vicky Kaushal
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम-@tahirakashyap

आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप भी कपल गोल पूरे करते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस की पसंदीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ताहिरा कश्यप एक बार कुछ मेडिकल कारणों के चलते करवाचौथ व्रत नहीं रख पाई थीं और तब आयुष्मान ने उनके लिए व्रत रखा था।

Karwa Chauth 2025: Celebs Who Keep Fast for Their Wives Long Life Raj Kundra Vicky Kaushal
माही विज,जय भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम@ijaybhanushali

जय भानुशाली

इस लिस्ट में एक्टर जय भानुशाली का नाम भी शामिल है। वे भी अपनी पत्नी माही विज के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं। दोनों साथ-साथ यह त्योहार सेलिब्रेट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed