Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने लैम्बॉर्गिनी कार के साथ शेयर की फैन की फोटो, दिल्ली में कर रहे हैं 'शहजादा' की शूटिंग
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग में व्यस्त हैं। रविवार को कार्तिक आर्यन ने एक प्रशंसक की फोटो अपनी लैम्बॉर्गिनी कार के साथ शेयर की है। इस फोटो में कार्तिक आर्यन की फैन उनकी लैम्बॉर्गिनी कार के सामने पोज देती हुई दिख रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग में व्यस्त हैं। रविवार को कार्तिक आर्यन ने एक प्रशंसक की फोटो अपनी लैम्बॉर्गिनी कार के साथ शेयर की है। इस फोटो में कार्तिक आर्यन की फैन उनकी लैम्बॉर्गिनी कार के सामने पोज देती हुई दिख रही है। वहीं, उनकी इस प्रशंसक ने भी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर कार्तिक आर्यन के साथ तस्वीर शेयर की है। फैंस की इंस्टाग्राम पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, लवली कार। अन्य इंस्टाग्राम स्टोरीज में कार्तिक आर्यन फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
फैन ने इस कार के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर करते हुए लिखा, शहजादे की लैम्बॉर्गिनी। इसके अलावा, इस प्रशंसक ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है। जिसके कैप्शन में लिखा है- कार्तिक आर्यन। इसके अवावा दो दिल वाले इमोजी बनाये हैं।आईएमखुशीवर्मा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई कार्तिक आर्यन की फोटो में वह अपनी प्रशंसक के साथ टी-शर्ट में फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद टीशर्ट पहनी हुई है। इसके अलावा, उनका एख वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें वह युवाओं के साथ फुटबॉल खेल रहे हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इससे पहले कार्तिक आर्यन ने फिल्म शहजादा की शूटिंग करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि दिल्ली में इतनी सर्दी है कि धुएं निकल रहे हैं। इस फोटो में वह हंसते हुए यूनिट के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि दिल्ली की इस सर्दी में सांसे थम रही हैं। फिल्म शहजादा का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन कर रहे हैं। फिल्म में कृति सनेन भी हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लुका छुपी में काम किया है। फिल्म शहजादा में मनीषा कोइराला और परेश रावल भी सहायक भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म नवंबर 2022 में रिलीज होगी।