फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kartik aaryan Vidya Balan and Triptii Movie Bhool Bhulaiyaa 3 Song Hukkush Phukkush Will Out Tomorrow

Hukkush Phukkush Song: दिवाली पर रूह बाबा लेकर आ रहे नन्हे-मुन्नों के लिए सौगात, रिलीज होगा ये मजेदार गाना

Tue, 29 Oct 2024 10:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Oct 2024 10:53 PM IST
सार

फिल्म  'भूल भुलैया 3' की रिलीज की घड़ी एकदम नजदीक है। दर्शकों के बीच फिल्म की खूब चर्चा है। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच मेकर्स फिल्म की रिलीज से पहले एक के बाद एक गाने दर्शकों के लिए पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
kartik aaryan Vidya Balan and Triptii Movie Bhool Bhulaiyaa 3 Song Hukkush Phukkush Will Out Tomorrow
Hukkush Phukkush Song - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिवाली के अवसर पर सिनेमा के शौकीनों को तोहफा मिल रहा है। रूह बाबा बड़े परदे पर आ रहे हैं। दो-दो मंजुलिका भी हैं। जी हां, फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट बिल्कुल नजदीक है। दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में लग जाएगी। फिल्म से पहले इसके गानों ने भी ठीक-ठाक बज बना रखा है। टाइटल ट्रैक के बाद  'अमी जे तोमार 3.0' गाना भी रिलीज हुआ। अब कल बुधवार को मेकर्स एक और गाना रिलीज करने वाले हैं।

विज्ञापन

मासूमों के चेहरे पर आएगी मुस्कान
विद्या बालन ने आज इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। इसके जरिए उन्होंने बताय है कि कल फिल्म का 'हुक्कुश फुक्कुश' गाना रिलीज होगा। इस गाने का टीजर वीडियो साझा किया गया है, जो मजेदार है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'इस दिवाली पर रूह बाबा नन्हे चेहरों को चमकाने और खुशियां बांटने आ रहे हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघम 3 से होगा मुकाबला
हॉरर कॉमेडी फिल्म का यह गाना बच्चों को जरूर पसंद आएगा। गाने में भी कार्तिक नन्हे मुन्नों के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की 'सिंघम 3' से है। 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक एक बार फिर रूह बाबा बनकर आ रहे हैं। वहीं, इस बार विद्या बालन भी मंजुलिका बनकर लौटी हैं और साथ में माधुरी दीक्षित भी हैं।
VVKWWV Day 19 Box Office: राजकुमार की टॉप 5 फिल्मों में कहां मिली 'विक्की विद्या' को जगह? जानें आज की कमाई

विज्ञापन

भूल भुलैया 3 की बंपर ओपनिंग
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 की एडवांस बुकिंग बीते रविवार से शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग के मामले में देखें तो फिलहाल भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन से आगे चल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भूल भुलैया के अब तक 96.49 लाख रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि पहले दिन यह फिल्म बंपर ओपनिंग ले सकती है। 
Ayushmann Khurrana: परदे पर खूनी खेल खेलते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना? कल करेंगे बड़ा एलान, साझा किया पोस्ट

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed