देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय हैं। वहीं, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना की लहर है। प्रदेश में आए दिन हजारों नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड गलियारे को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। बीते दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना की जद में आ चुकी हैं। रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी समेत कई कलाकारों के बाद अब कार्तिक आर्यन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
2 of 5
kartik aryan
- फोटो : instagram
इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। कार्तिक ने एक बड़े प्लस के साइन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पॉजिटिव हो गया, दुआ करो। ' साथ ही कार्तिक ने फैंस से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने कहा है।
3 of 5
मनीष मल्होत्रा- कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
बता दें कि इन दिनों कार्तिक फिल्म 'भूलभूलैया 2' की शूटिंग में बिजी थे। इस फिल्म में उनके साथ किआरा आडवाणी और तब्बू भी हैं। बीते दिनों अभिनेता लैक्मे फैशन वीक में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रैंप वॉक करते भी दिखे थे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन नेटफ्लिक्स की फिल्म धमाका में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।
बता दें कि लगातार कोरोना के मामलो के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अनुपम खेर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर, देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन भी तेजी से बढ़ गई है। धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जॉनी लीवर और सैफ अली खान समेत कई सारे स्टार्स कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। मालूम हो कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण चल रहा है।