Kartik Aaryan: कार्तिक ने शेयर की 'तू मेरी मैं तेरा मैं...' के सेट से BTS तस्वीरें, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri BTS Photos: कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के सेट से कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विस्तार
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'तो 'हवार' बहुत अच्छा क्रोएशिया - तू मेरी मैं तेरा।' कार्तिक की इस पोस्ट पर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने लाल दुल वाले इमोजी बनाए हैं।
कार्तिक की इस पोस्ट के बाद प्रशंसकों ने कई मजेदार कमेंट किए। एक फैन ने लिखा, 'मास्टरमाइंड शेफ', एक और फैन ने लिखा, 'पसंदीदा व्यक्ति', एक और फैन ने लिखा, 'गुलाबी कार गुलाबी शर्ट', एक और फैन ने लिखा, 'हॉट लग रहे हो भाई', एक और फैन ने लिखा, 'गर्मी की तपिश को मात देते हुए हमारे रे क्रोएशिया में तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की शूटिंग करते हुए अपने समय का आनंद ले रहे हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत आकर्षक और सुंदर लग रहे हो, एक दम रोमांटिक कॉमेडी, हीरो मटेरियल।'
कार्तिक आर्यन की फिल्म #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri अगले वैलेंटाइन डे यानी 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आएगी। हाल ही में कार्तिक ने फिल्म से अनन्या और अपनी एक खास तस्वीर शेयर की थी। इस फिल्म के अलावा कार्तिक एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ एक फिल्म में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya Sobhita: अखिल के रिसेप्शन में भाई नागा चैतन्य और भाभी शोभिता ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें..