Kartik Aaryan: कुछ खास फैंस से मिलकर कार्तिक आर्यन की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है लेकिन हाल ही में एक्टर की मुलाकात ऐसे फैंस से हुई, जिनसे मिलकर उन्हें भी खुशी हुई। जानिए, कौन हैं वो फैंस? अपने इन फैंस से मिलकर कार्तिक आर्यन का क्या रहा रिएक्शन?
विस्तार
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में इस वक्त सबसे चर्चिच कलाकारों में से एक हैं। इस एक्टर की फैन फॉलोइंग भी काफी है। कई बार लड़कियां सामने से आकर कार्तिक को प्रपोज कर देती हैं, जिस पर कार्तिक शरमा जाते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की मुलाकात ऐसे फैंस से हुई, जिन्हें देखकर, उनसे मिलकर एक्टर की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा।
छोटे-छोटे फैंस से मिलकर खुश हुए कार्तिक
कार्तिक आर्यन की मुलाकात एक इवेंट के दौरान छोटे-छोटे बच्चों से हुई, जो ‘के आर्मी (K Army)’ की टी शर्ट पहने नजर आए। यह देखकर कार्तिक सरप्राइज हो गए। कार्तिक आर्यन ने हर बच्चे से हाथ मिलाया। बच्चे भी कार्तिक से मिलकर काफी एक्साइटेड लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स और कार्तिक आर्यन के फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस ने भी दिए क्यूट रिएक्शन
कार्तिक का यह वीडियो देखकर, बच्चों के साथ उनकी केमिस्ट्री देखकर एक फैन ने लिखा, ‘क्यूट भी और टैलेंटेड भी, कार्तिक आर्यन मेरा फेवरेट एक्टर है।’ कार्तिक की फीमेल फैंस ने भी हार्ट इमोजी की बरसात इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में की है।
ये खबर भी पढ़ें: Kartik Aaryan: श्रीलीला के साथ कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर, आने वाली है नई फिल्म
निभाने वाले हैं हटकर किरदार
पिछले महीने करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नागजिला’ का लुक जारी किया। इसमें कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी नाग बनने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर कार्तिक के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में कार्तिक के लुक पर फैंस ने भी खूब रिएक्शन दिए थे। इसके अलावा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी कार्तिक कर रहे हैं, जिसमें उनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी।