{"_id":"5c4983ecbdec2273574147ea","slug":"kartik-aaryan-and-kriti-sanon-film-luka-chuppi-trailer-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Luka Chuppi Trailer: कृति को शादी के लिए प्रपोज कर फंसे कार्तिक, मिलेगा हंसी का जबरदस्त डोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Luka Chuppi Trailer: कृति को शादी के लिए प्रपोज कर फंसे कार्तिक, मिलेगा हंसी का जबरदस्त डोज
Thu, 24 Jan 2019 02:53 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Luka Chuppi first poster
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'लुका-छिपी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है । फैमिली ड्रामे के साथ यह एक बोल्ड टॉपिक पर बनी फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी नजर आ रही है । ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं ।
फिल्म की कहानी एक छोटे शहर पर आधारित है । मथुरा पर बेस्ड इस फिल्म में लिव इन रिलेशनशिप विद फैमिली के अनूठे कॉन्सेप्ट को दिखाया गया है । ट्रेलर में दिखाया गया है कि गुड्डू नाम का शख्स रणवीर-दीपिका, निक-प्रियंका और विराट-अनुष्का की शादी हो जाने के बाद शादी करने का फैसला करता है लेकिन कार्तिक की लव इंटरेस्ट यानि रश्मि उसे पहले लिव इन में रहने की सलाह देती है ।

kriti sanon
एक शख्स की सलाह के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ बिना शादी किए एक मैरिड कपल की तरह रहने लगते हैं । इस दौरान तमाम परिस्थितियों की वजह से ह्यूमर क्रिएट किया गया है । फिल्म का कॉन्सेप्ट मनोरंजक है । हालांकि कुछ सीन कृति ओवर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं ।
इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं । ये फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी । 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के साथ स्टारडम हासिल करने वाले कार्तिक के लिए ये उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हो सकती है ।