फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor will digital debut with Ekta Kapoor web series Mantle Hood

करिश्मा कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, इस शो के साथ जल्द करेंगी डिजिटल डेब्यू

Thu, 16 May 2019 12:15 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 16 May 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor will digital debut with Ekta Kapoor web series Mantle Hood
Karisma Kapoor - फोटो : file photo
आखिरी बार फिल्म डेन्जरस इश्क में नज़र आई अभिनेत्री करिश्मा कपूर अब 7 साल बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म से फिल्मी करियर में वापसी करने वाली हैं। यह डेब्यू करिश्मा कपूर टीवी क्वीन एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बन रही वेब सीरीज़ मेंटलहुड के साथ करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो इस डेब्यू के लिए करिश्मा को उनके जीजा सैफ अली खान और बहन करीना कपूर ने मनाया है। करिश्मा के इस डिजिटल डेब्यू में उनका साथा देने 16 साल पहले उनके को स्टार रह चुके डीनो मोरिया आ रहे हैं। डीनो मोरिया भी इस शो के साथ डिजिटल दुनिया में पहली बार कदम रखने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बात करें शो की तो करिश्मा कपूर का यह शो मातृत्व पर आधारित है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस शो की घोषणा मदर्स डे के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस शो का पोस्टर शेयर कर की थी। एकता कपूर ने पोस्टर शेयर कर लिखा था " यह शो मेरे लिए बहुत ही स्पेशल है, क्योंकि हमे लगता है हम मातृत्व दिखाने के लिए काफी सक्षम हैं। हमारी खास सुपर मॉम्स से मिलने के लिए तैयार हो जाइए। "
विज्ञापन


हालांकि पहले इस शो का नाम मेंटल रखा गया था, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के सुलतान सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान के पास पहले से ही इस नाम के राइट्स मौजूद थे, जिसके चलते एकता को शो का नाम मेंटलहुड रखना पड़ा। बता दें कि करिश्मा और डीनो मोरिया के अलावा इस शो में संध्या मृदुल और श्रुति सेठ भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed