{"_id":"577756854f1c1bd24979b159","slug":"kareena-take-leave-from-films","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही फिल्मों से छुट्टी ले रही हैं करीना, क्या है राज?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द ही फिल्मों से छुट्टी ले रही हैं करीना, क्या है राज?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : filmibeat.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की बेगम जल्द ही फिल्मों से छुट्टी ले रही हैं। जी हां, खबरों की मानें तो करीना कपूर सितंबर के बाद से किसी भी फिल्म की शूटिंग करती नजर नहीं आएंगी। बेबो ने बॉलीवुड से कुछ दिनों के लिए छुट्टी मांगी है। क्या है इस छुट्टी के पीछे का राज? क्या सचमुच करीना प्रेगनेंट हैं?
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : dnaindia.com
आपको बता दें कि करीना ने अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' की शूटिंग को सितंबर तक पूरा करने का फैसला किया है और उसके बाद वह कुछ समय तक फिल्मों से दूर रहेंगी। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से भी शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करने की गुजारिश की है। करीना के एक करीबी दोस्त के मुताबिक बेबो प्रेगनेंट हैं और इसी के चलते वो फिल्मों से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाना चाहती हैं। हालांकि करीना ने इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। वैसे करीना ने इस बात से साफ-साफ इनकार भी नहीं किया है। यही तो है बेबो का जलवा। लेकिन फिल्मों से इस तरह की लंबी छुट्टी का मतलब तो प्रेगनेंसी ही लग रही है।
खबर ये भी है कि करीना ने फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल-4' में भी काम करने से मना कर दिया है। इसके पीछे भी उनकी प्रेगनेंसी का कारण ही हो सकता है। करीना ने गोलमाल रिटर्नस और गोलमाल-3 में काम किया है। लेकिन अब वो गोलमाल-4 में नजर नहीं आएंगी।
खबर ये भी है कि करीना ने फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल-4' में भी काम करने से मना कर दिया है। इसके पीछे भी उनकी प्रेगनेंसी का कारण ही हो सकता है। करीना ने गोलमाल रिटर्नस और गोलमाल-3 में काम किया है। लेकिन अब वो गोलमाल-4 में नजर नहीं आएंगी।