फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena: Shahid's wedding is not a soap opera

शाहिद कपूर की शादी पर करीना कपूर को आया गुस्सा!

Tue, 07 Jul 2015 07:02 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Kareena: Shahid's wedding is not a soap opera

शाहिद की शादी की खबरों पर करीना कपूर उखड़ी हुई हैं। करीना का कहना है कि शाहिद की शादी कोई टीवी सीरियल नहीं है। जिसे चटकारों के साथ मीडिया में पेश किया जाए। करीना ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ये बात कही।

विज्ञापन


करीना कपूर ने कहा कि वो शाहिद को उनकी जिंदगी के इस खास मौके के लिए बधाई देती हैं और उन्हे पूरी उम्मीद है कि सैफ भी मेरी तरह ही सोच रहे हैं। करीना से शाहिद की शादी को लेकर लगातार मीडिया में चल रही खबरों पर सवाल किया गया था।
विज्ञापन


करीना का कहना है कि शादी किसी की निजी जिंदगी का हिस्सा है इसको लेकर बहुत ज्यादा दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए।

शाहिद ने मुझे शादी में बुलाया ही नहीं: करीना कपूर

Kareena: Shahid's wedding is not a soap opera

काफी दिन से इस बात को लेकर चर्चा थी कि करीना कपूर शाहिद की शादी में शामिल होंगी या नहीं। आखिर आज शाहिद की शादी के बाद इस पर से पर्दा उठा कि करीना शाहिद की शादी में क्यों शामिल नहीं हुईं।

करीना ने खुद ही इसका जवाब दिया है। उन्होने कहा कि शाहिद कपूर ने अपनी शादी में बुलाया ही नहीं तो फिर शादी में शामिल होने का सवाल ही कोई मायने नहीं रखता है।

हाल के दिनों में इस तरह की खबरें आईं थी कि शाहिद ने अपनी शादी का सबसे पहला कार्ड सैफ अली खान और करीना को ही भेजा है। लेकिन करीना ने साफ किया कि उन्हे नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed