{"_id":"ab48c216-435c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kareena-now-become-begum-kareena-kapoor-sharmila","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना मुसलमान बने, न बने, पर वह बेगम हैं- शर्मिला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना मुसलमान बने, न बने, पर वह बेगम हैं- शर्मिला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Dec 2012 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना और सैफ की शादी के बाद यह अफवाहें इंडस्ट्री और लोगों के बीच बनी हुई थी कि करीना अपना धर्म बदलेंगी या नहीं। एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने साफ कर दिया था कि करीना को अपना धर्म चुनने की स्वतंत्रता है। करीना ने भी साफ कर दिया था कि वह हिंदु धर्म को मानती रहेंगी।
विज्ञापन
शादी के बाद कुछ समारोह में करीना सिंदूर में देखी गईं। बालों पर सिंदुर लगाना एक हिंदु धर्म की पहचान है। इसके बाद यह भी साफ हो गया था कि करीना मुसलमान नहीं बनी हैँ। शादी के बाद रिलीज हुई फिल्म तलाश में करीना का नाम भी करीना कपूर ही आया।
विज्ञापन
इधर करीना की सास और सैफ की मां शर्मिला ने इस पर एक नया बयान दिया है। शर्मिला ने कहा है कि करीना मुसलमान हो न हों लेकिन वह बेगम हैं। उन्हें अपने नाम के आगे बेगम लगाना चाहिए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि करीना सास की इस सलाह को इतनी गंभीरता से लेती हैं।
विज्ञापन
नवाब सुनकर खुश नहीं होते सैफः
सैफ अली खान के बारे में शर्मिला टैगोर ने कहा कि सैफ 'नवाब' कहे जाने पर असहज महसूस करते हैं। शर्मिला टैगोर ने कहा, 'लेकिन मैं कहती हूं कि आपको (सैफ से) अपनी परंपराओं को गंभीरता से लेना चाहिए। सैफ कहते हैं कि ऐसा करने पर लोग 'कहां कि रियासत' कहते हुए उनका मजाक उड़ा सकते हैं। मैं यह समझती हूं। लेकिन जब आप पटौदी जाएंगे तो वहां कई लोग आपका सम्मान करते हैं। आप जो हैं सो हैं, ऐसे में आप अपने इतिहास से पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं। हो सकता है कि सैफ को लगता हो कि उनके पिता पटौदी के नवाब के तौर पर इतने मशहूर थे कि उनकी जगह लेना, मुश्किल हो।