कपूर खानदान की बेटी और पटौती खानदान की बहू करीना कपूर खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनकी डिलीवरी अब किसी भी समय हो सकती है। इसलिए डिलीवरी से पहले उनकी मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर आज उनसे मुलाकात करने उनके घर पहुंची। बता दें कि उनकी डिलावरी डेट 15 फरवरी ही थी। इसलिए कहा जा रहा है कि करीना किसी भी समय दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
2 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : Social media
सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर गर्भवती हैं और अब वे प्रक्रिया के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी हैं। कहा जा रहा है उन्हें किसी भी समय प्रसव पीड़ा उठ सकती है। इस स्तिथि में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने से पहले उनकी मां और बहन उनका हालचाल लेने पहुंची। इसके बाद सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को भी देखा गया।
3 of 5
करिश्मा कपूर, बबीता
- फोटो : Social media
करीना के घर के सामने स्पॉट की गईं बबीता का हाथ बेटी करिश्मा ने थाम रखा था। उनकी सहायता के लिए साथ में एक नर्स भी थी। इस दौरान करिश्मा कपूर ने पैपराजी को हाय भी कहा। वे कैजुअली काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने काले रंग का आउटफिट कैरी किया हुआ था, जिसमें वह और भी आकर्षक लग रह थीं। हालांकि इस दौरान करिश्मा बहन करीना की फिक्र में नजर आईं। उनके चेहरे से यह साफ झलक रहा था।
4 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : Social media
ये दोनों के अलावा सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को भी स्पॉट किया गया। वे घर के लोगों से मिलकर बाहर निकले और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। बता दें कि करीना की प्रसव तिथि नजदीक आते ही उनके चाहने वाले तबीयत का जायजा लेने के लिए मिलने पहुंच रहे हैं। बीते दिन उनकी ननद सोहा अली खान भी करीना का हाल समाचार लेने पहुंची थीं। उनकी भी तस्वीरें सामने आई थीं.
5 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था और 16 अक्टूबर 2012 को दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद 20 दिसंबर 2016 को उन्होंने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया था।